मप्र लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ की बैठक सम्पन्न कर्मचारियों की लंबित समस्याओं पर हुई चर्चा

मप्र लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ की बैठक सम्पन्न कर्मचारियों की लंबित समस्याओं पर हुई चर्चा

मप्र लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ की बैठक सम्पन्न कर्मचारियों की लंबित समस्याओं पर हुई चर्चा
मप्र लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ की बैठक सम्पन्न कर्मचारियों की लंबित समस्याओं पर हुई चर्चा
KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश
देवास। कलेक्टर कार्यालय में मप्र लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मध्यप्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत ने कर्मचारियों की विभिन्न समस्या महंगाई भत्ता, गृह भाड़ा  भत्ता, पदोन्नति, समयमान, वेतनमान, फिक्सेशन एवं पद क्रम सूची जारी करने, परामर्श दात्री समिति की बैठक नहीं होने, डीपीसी नहीं होने आदि पर चर्चा की। श्री राजपूत ने कहा कि कोरोना से मृत कर्मचारियों को आज दिनांक तक किसी भी प्रकार की आर्थिक सहायता का लाभ नहीं दिया गया है एवं लिपिकों पर हुए कुठाराघात एवं वर्तमान में भी ऐसी स्थिति बनी हुई है। इसलिए प्रदेश का समस्त लिपिक वर्ग असहाय महसूस कर रहा है एवं भविष्य में आने वाले नववर्ष में आंदोलन की रूपरेखा पर भी विचार विमर्श किया गया। कर्मचारियों के कार्य समय पर नहीं होने के संबंध में प्रांत अध्यक्ष राकेश हजारी को अवगत कराया। साथ ही कर्मचारियों की विभिन्न मांगों एवं समस्याओं के संबंध में आचार संहिता समाप्त होने के बाद शीघ्र ही शासन को अनिश्चितकालीन हड़ताल के संबंध में नोटिस दिए जाने के बारे में चर्चा की गई। उप प्रांत अध्यक्ष प्रभात सिंह राजपूत, एमपी द्विवेदी भोपाल, कैलाशीया जी भोपाल, वन मंडल प्रांत अध्यक्ष निर्मल तिवारी, सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष गंगा सिंह सोलंकी, उज्जैन जिलाध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी, पूर्व उप प्रांताध्यक्ष एसके शाह, नरेंद्र सिंह ठाकुर, सुभाष शर्मा, परमानंद चौहान, सुभाष वर्मा, अभिजीत सिंह बैस, शिवम राव, गजेंद्र परिहार, राधेश्याम मालवीय, दीपक द्विवेदी, मोहम्मद फारुख खान, ममता नायडे, आदित्य जोशी, आत्माराम प्रजापति, अश्विनी पांडे, मुकेश राजोरिया, गोपाल शर्मा आदि कर्मचारी उपस्थित थे। समस्त पदाधिकारियों ने शीघ्र ही कर्मचारियों की मांगों के संबंध में तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने हेतु एकमत होकर कार्यवाही की जाने पर आगे रणनीति बनाने पर जोर दिया।