राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं

शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं

          KTG समाचार आरिफ खान देवास मध्यप्रदेश

देवास। राष्ट्रीय खेल दिवस पर शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रधान अध्यापक महेश सोनी ने बताया, कि हॉकी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ध्यानचंद की याद में राष्ट्रीय खेल दिवस पर कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें नींबू रेस, चेयर रेस, रस्सीकूद, 100 मीटर रेस, बाल्टी रेस सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कक्षा आठवीं के कृष्ण वर्मा ने हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद का जीवन परिचय विस्तारपूर्वक बताया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर अर्चना वर्मा, प्रियंका गौड़, सूर्यबाला बघेल, राजेश चौहान उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन लकी पाटनकर ने किया। आभार अनिकेत रावत ने माना