जिलाधिकारी द्वारा कम्पोजिट विद्यालय इटकौली प्रथम, वि0ख0 कूरेभार का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।

जिलाधिकारी द्वारा कम्पोजिट विद्यालय इटकौली प्रथम, वि0ख0 कूरेभार का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।

KTG समाचार नरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा, सुलतानपुर उत्तर प्रदेश। 

  सुलतानपुर: 20 अक्टूबर/ जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने गुरूवार को कम्पोजिट विद्यालय इटकौली प्रथम, वि0ख0 कूरेभार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा उपस्थिति पंजिका, क्लास रूम, पठन-पाठन, साफ-सफाई, फर्नीचर, रसोई आदि का जायजा लिया गया।

        निरीक्षण के दौरान सभी शिक्षक/शिक्षिकाएं उपस्थित पायी गयी। जिलाधिकारी द्वारा बच्चों की उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया गया तथा बच्चों के शिक्षण ज्ञान को परखा गया। जिलाधिकारी द्वारा छात्र/छात्राओं को अंग्रेजी, गणित व विज्ञान का अध्ययन कराया गया तथा बच्चों को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने विद्यालय की साफ-सफाई को भी देखा तथा नियमित साफ-सफाई कराने के निर्देश सम्बन्धित को दिये।