पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका

पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने केंद्र

रिपोर्ट उत्तराखंड प्रदेश चीफ. रामपाल सिंह धनगर

उधम सिंह नगर उत्तराखंड......

पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी पर बदले की भावना और राजनीतिक विद्वेष के चलते केंद्र सरकार द्वारा लगातार की जा रही प्रताड़ना से आक्रोशित दर्जनों महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन श्रीमती मीना शर्मा के नेतृत्व में केंद्र सरकार का पुतला फूंक कर आक्रोश व्यक्त किया इससे पूर्व बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता किच्छा बाईपास रोड झील के सामने शिवनगर मोड़ पर एकत्र हुई यहां महिलाओं को संबोधित करते हुए उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ने केंद्र की मोदी सरकार की निंदा की उन्होंने कहा कि पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री एक महिला भी हैं और अपने दम पर लगातार तीसरी बार अपनी पार्टी को चुनाव जीता कर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनी है जो भारतीय जनता पार्टी को बर्दाश्त नहीं है श्रीमती शर्मा ने कहा कि चुनाव के बाद भी भाजपा केंद्र का प्रभाव दिखा कर पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को डराती रहती है और वह चाहती है कि ममता सरकार को कैसे गिराया जाए श्रीमती शर्मा ने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार महिलाओं के सम्मान की बात करती है दूसरी तरफ पश्चिमी बंगाल में उसका चेहरा बेनकाब हो रहा है श्रीमती शर्मा ने कहा कि रुद्रपुर में भी भाजपा विधायक द्वारा पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की जा चुकी है जिसे महिलाएं किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं करेंगी इसके बाद महिलाओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और पुतले को आग के हवाले कर दिया इस अवसर पर प्रमुख महिलाओं में निगम पार्षद प्रीति साना निगम पार्षद बबीता बैरागी सरोज रानी नेहा राय नीलिमा विश्वास बकुल साना अमिला विश्वास सावित्री राय सीमा देवी मोनिका ढाली उमा सरकार बेबी सिकदर गंगा देवी बेबी ममता आशा मधु सिकदर बीना बनिक सोनू शर्मा पूनम शकुंतला माया नंदिनी रानी इंद्रावती शालीनता अर्चना सुमन गंगवार मिथिलेश अनीता सिंह उर्मिला मंडल अमिला मंडल सहित अनेकों अन्य महिलाएं उपस्थित थी।