राणा म. प्र. एमेच्योर कुश्ती संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बने

राणा मध्य प्रदेश एमेच्योर कुश्ती संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बने

राणा म. प्र. एमेच्योर कुश्ती संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बने
राणा म.प्र. एमेच्योर कुश्ती संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बने
kTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश
देवास। मध्यप्रदेश कुश्ती संघ के चुनाव आगामी 4 वर्षो के लिये भारतीय कुश्ती महासंघ पर्यवेक्षक एस.पी. देशवाल, मध्यप्रदेश ओलम्पिक संघ के पर्यवेक्षक विवेक जैन, चुनाव अधिकारी श्रीकांत तिवारी एवं प्रदेश के पहले एकमात्र ओलम्पियन पप्पू यादव की देख रेख में सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए। जिंसमे मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव चौथी बार अध्यक्ष, सचिव सुरेश यादव एवं कोषाध्यक्ष विक्रम अवार्डी ओमप्रकाश खत्री को बनाया गया। साथ ही देवास के विजेन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। ओलम्पियन पप्पू यादव सहित कुश्ती जगत के गणमान्यजनों ने हर्ष व्यक्त कर कुश्ती को ओर अधिक ऊर्जावान बनाने पर बल दिया। श्री राणा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने पर रामबाबू बैरागी, अभिषेक माली, दादू चौहान, प्रदीप मालवीय, अमरीश बिजोनिया, बाली पहलवान, संतोष कुमावत, सुभाष मालवीय, पप्पू काका, यशवंत कहार, धर्मेन्द्र सोलंकी, अंकित पटेल, कुंदन पहलवान, जीतु मालवीय, नीलेश मालवीय, महेन्द्र सोलंकी सहित ईष्टमित्रों ने बधाई दी है।