भारत के चॉकलेट बाज़ार में एक नये खिलाड़ी ने मारी एंट्री

भारत के चॉकलेट बाज़ार में एक नये खिलाड़ी ने मारी एंट्री
भारत के चॉकलेट बाज़ार में एक नये खिलाड़ी ने मारी एंट्री

भारत के चॉकलेट बाज़ार में एक नये खिलाड़ी ने मारी एंट्री

  

प्रणादा बायोफार्मा लेकर आये हैं कल्प ब्रांड के रूप में विभिन्न शहरों से जुड़े भारतीय स्वाद का अनमोल खजाना 

संवाददाता दिनेश विश्वकर्मा 

“कल्प (KALP) एक रणनीतिक दूरदृष्टि के साथ अपनी शुरूआत की है, जहाँ आर्या जोशी और कशिश चौधरी भारत के विविध शहरों और सांस्कृतिक स्वादों से प्रेरित चॉकलेट के एक नए युग का नेतृत्व कर रहे हैं।”

मुंबई। आर्या जोशी और कशिश चौधरी, जो कल्प ब्रांड के प्रमुख खिलाड़ी हैं इन्होंने भारत में चॉकलेट को देखने और अनुभव करने के तरीके में क्रांतीकारी परिवर्तन ला रहे हैं। गुणवत्त्ता और स्वास्थ के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए प्रसिद्ध ब्रांड प्रणदा बायोफार्मा के समर्थन से, कल्प ब्रांड एक अलग नजरिये को प्रस्तुत करता है, जो सांस्कृतिक गहराई को आधुनिक आनंद के साथ समाहित करता है।

रविवार 29 मार्च की शाम आयोजित अपने लॉन्च कार्यक्रम के पश्चात, कल्प ने भारत की समृद्ध स्वाद परंपरा से प्रेरित एक श्रृंखला प्रस्तुत की, जिसमें प्रत्येक उत्पाद किसी न किसी शहर और उसकी पहचान से जुड़ा है—जैसे कोलकाता से प्रेरित राजभोग, वाराणसी की ठंडाई, उदयपुर का शाही गुलाब, और बनारस की नवाबी पान।

इसके साथ ही कल्प ब्रांड केवल बाजार में ही प्रवेश नहीं कर रहा है, बल्कि उसे एक नई दिशा भी दे रहा है। भारतीय पारंपरिक स्वादों को आधुनिक चॉकलेट स्वरूप में प्रस्तुत करते हुए, यह ब्रांड उपभोक्ताओं को एक ऐसा अनुभव प्रदान करता है, जो उन्हें पुरानी यादें भी दिलाता है और कुछ नया भी लगता है और इस तरह से यह इस उद्योग के लिए एक नई दिशा भी तय करने वाला साबित हो रहा है।