मैहर देवी के प्रधान पुजारी का मुबई में आगमन
मैहर देवी के प्रधान पुजारी का मुबई में आगमन

मैहर देवी के प्रधान पुजारी का मुबई में आगमन
उदयभान पांडेय।ठाणे
मध्य प्रदेश,जिला सतना के मैहर स्थित सुप्रसिद्ध शारदा देवी सिद्ध शक्ति पीठ के पीठासीन मुख्य पुजारी श्री श्री 108 परम पूज्य गुरुदेव श्री देवी प्रसाद जी महाराज का मुबई में आगमन हुआ है। उनके साथ परम शिष्य एवं युवा पुजारी पवन जी महाराज,कैलाश नाथ पांडेय, आशुतोष मिश्रा, सत्यनारायण अग्रहरि, रामप्रसाद राव,जितेंद सिंह तथा रवि श्रीवास्तव आदि मौजूद है। 80 वर्षीय गुरुदेव जी महाराज के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। वे मुबई के महा लक्ष्मी परिसर में अपने दर्जनों भक्तों एवं सेवकों के साथ रुके हुए है। उन्होंने अपने जीवन काल मे 800 से ज्यादा विभिन्न तरह की धार्मिक पुस्तकों की रचना की है। मुबई में उनके सैकड़ो शिष्य है जो अपने परमपूज्य गुरुदेव के दर्शन का लाभ ले रहे है।आशिवरा निवासी परमभक्त दर्शन सिंह द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मौजूद गुरुदेव श्री देवी प्रसाद महाराज जी ने उपस्थित अपने भक्तों उपदेश एवं आशीर्वाद दिया तथा भजन कीर्तन के माध्यम से उन्हें भाव विभोर कर दिया। इस अवसर भानु प्रसाद दुबे,चंद्रबली यादव, राकेश शर्मा, गिरीश पाटील, अजय पांडेय तथा अभिषेक सिंह सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।