काजी बाबा ट्रस्ट नालछा द्वारा ईद पर रोजा रखने वाले बच्चों का सम्मान दी गई खास इदी

बच्चों को खास इदी देकर उनका हौसला बढ़ाया और उन्हें दिनी तालीम अच्छे अख़लाक़ और इबादत की अहमियतो के बारे मे नसीहत फरमाइ

काजी बाबा ट्रस्ट नालछा द्वारा ईद पर रोजा रखने वाले बच्चों का सम्मान दी गई खास इदी

                         KTG समाचार आरिफ खान मध्यप्रदेश 

ईद-उल-फ़ित्र के मुबारक मौके पर क़ाज़ी बाबा ट्रस्ट नालछा के हेड ऑफिस पर एक रूहानी और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उन बच्चों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने रमज़ान मुबारक के दौरान पूरे या कुछ रोज़े रखकर अपनी इबादत और सब्र का बेहतरीन उदाहरण पेश किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चे और उनके वालिदैन शामिल हुए। बच्चों के चेहरे पर खुशी और गर्व साफ दिखाई दे रहा था, जब उन्हें उनकी मेहनत और इबादत के बदले ईदी प्रदान की गई।

इस अवसर पर हज़रत सैय्यद नज़र अली शाह क़लंदर बाबा साहब (क़ाज़ी बाबा के पोते व गद्दीनशीन) ने अपने मुबारक हाथों से बच्चों को ईदी देकर उनका हौसला बढ़ाया और उन्हें दीनी तालीम, अच्छे अख़लाक और इबादत की अहमियत के बारे में नसीहत फरमाई।

कार्यक्रम में क़ाज़ी बाबा ट्रस्ट नालछा के चेयरमैन डॉ. सैय्यद शहनवाज़ अली विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सदस्यगण — हाफ़िज़ मुज़फ़्फर ख़ान, हाफ़िज़ इरफ़ान ख़ान, हाफ़िज़ इमरान ख़ान, सूफ़ी मुश्ताक़ बाबा साहब, सूफ़ी ज़हीर क़ादरी, निज़ाम शेख, आमिन क़ादरी, मिर्ज़ा आमिर बेग और अरबाज़ क़ादरी भी मौजूद रहे।

इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में दीन की तरफ रुझान बढ़ाना, उन्हें रोज़े और इबादत की अहमियत समझाना और उनके हौसले को बढ़ाना रहा। पूरे कार्यक्रम का माहौल भाईचारे, मोहब्बत और रूहानियत से भरपूर रहा।

कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों और उनके परिवारों के लिए खास दुआ की गई तथा भविष्य में भी ऐसे प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया गया।