सत्य को कोई उपलब्ध होना नहीं चाहता सब झूठ बटोर-बटोर कर खड़े है..सद्गुरु साहेब मंगल नाम

KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश

देवास।
 जगत में बैरी कोई नहीं जो मन शीतल होय। अगर मन शीतल हो जाए तो दुनिया में कोई भी आपका बेरी नहीं रहेगा। मन शीतल नहीं हुआ इसलिए लड़ते हैं, झगड़ते हैं। मन को शीतल करने के लिए आदमी का जो विश्वास है वह एक दूसरे के दिल में जगह पाने से होता है। निर्वैर श्वांस सबके अंदर बैठी है। ना तो वह राम का पक्ष लेती है, ना रावण का। दुनिया के किसी भी झगड़े फसाद से अलग होने के लिए देह में सुर गुरु जो श्वांस है, वही परमात्मा है। उस तरफ कोई नहीं देखता। कोई कपड़े का, कोई चमड़े का, कोई उम्र, का कोई रंग का, तो कोई पद और प्रतिष्ठा का रंग दिखा रहे हैं। जो श्वास हैं, जिसकी तरफ यदि झुक जाएं। तो विवाद खत्म हो जाएं। जिससे सत्य को उपलब्ध हो जाएं। लेकिन सत्य को कोई उपलब्ध होना ही नहीं चाहता। सब झूठ बटोर -बटोर कर खड़े हैं। यह विचार सद्गुरु मंगल नाम साहेब ने 14 जनवरी से 26 जनवरी तक कबीर प्रार्थना स्थली प्रताप नगर में आयोजित किए गए 13 दिवसीय बसंत महोत्सव के पांचवे दिन बुधवार को प्रकट किए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सद्गुरु के अनुयाई सात समंदर गुरुवाणी पाठ तत्व बोध चर्चा में शामिल हुए। यह जानकारी सद्गुरु कबीर आश्रम सर्वहारा समिति प्रार्थना स्थली प्रतापनगर ने दी।