नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 हेतु अभ्यर्थन वापसी के उपरान्त वैध उम्मीदवारों का विवरण।

नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 हेतु अभ्यर्थन वापसी के उपरान्त वैध उम्मीदवारों का विवरण।

KTG समाचार (ब्यूरो चीफ) - नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा, जिला- सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश।

 सुलतानपुर - 25 अप्रैल/ नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 हेतु अभ्यर्थन वापस लेने वाले उम्मीदवारों की संख्या-नगर पालिका परिषद सुलतानपुर में अध्यक्ष पद हेतु कुल-03 है, जिनके नाम-इच्छा मिश्रा, सुनीता अग्रवाल, व सरताज आलम, सभी निर्दलीय है तथा सदस्य पद हेतु कुल 16 है, जबकि नगर पंचायतों में अभ्यर्थन वापस लेने वाले उम्मीदवारों की संख्या-अध्यक्ष पद हेतु कुल-13 हैं, जिनमें नगर पंचायत लम्भुआ से अन्जू धुरिया, ज्ञानमती उर्फ सुदामा, ममता, राजेन्द्र प्रसाद, रेखा देवी, संजीव कुमार पाण्डेय, सभी निर्दलीय हैं। इसी प्रकार नगर पंचायत दोस्तपुर से अनीता पत्नी विजय, राधिका पत्नी शशिन कुमार व सीमा पत्नी सुरेन्द्र प्रताप, सभी निर्दलीय हैं। इसी प्रकार नगर पंचायत कोईरीपुर से अध्यक्ष पद हेतु मुन्नी देवी निर्दलीय हैं। इसी प्रकार अन्य नगर पंचायतों से अध्यक्ष पद हेतु भी कुछ नाम वापस लिये गये हैं तथा सदस्य पद हेतु सभी नगर पंचायतों से कुल-26 अभ्यर्थन वापस लिये गये है।

       नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 हेतु अभ्यर्थन वापस लेने वाले अध्यक्ष/सदस्य सहित कुल उम्मीदवारों की संख्या-58 हैं। इस प्रकार अभ्यर्थन वापसी के उपरान्त वैध उम्मीदवारों की संख्या-नगर पालिका परिषद सुलतानपुर में अध्यक्ष पद हेतु कुल-10 तथा सदस्य पद हेतु कुल-157 है। इसी प्रकार सभी नगर पंचायतों में अभ्यर्थन की वापसी के उपरान्त वैध उम्मीदवारों की संख्या अध्यक्ष पद हेतु कुल-39 है तथा सदस्य पद हेतु कुल संख्या-264 है। इस प्रकार अध्यक्ष व सदस्य पद हेतु वैध उम्मीदवारों की कुल संख्या-470 है। निर्विरोध निर्वाचित उम्मीदवार की कुल संख्या अध्यक्ष पद हेतु शून्य व सदस्य पद हेतु नगर पालिका परिषद सुलतानपुर से सदस्य पद हेतु केवल 01 है जो रमेश सिंह उर्फ टिन्नू, वार्ड संख्या-7, सिविल लाइन सुलतानपुर है।