मा0 प्रेक्षक 187-इसौली विधान सभा क्षेत्र द्वारा वल्नरेबल व संवेदनशील मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर लिया जायजा।

मा0 प्रेक्षक 187-इसौली विधान सभा क्षेत्र द्वारा वल्नरेबल व संवेदनशील मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर लिया जायजा।

KTG  समाचार नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश। 

सुलतानपुर- 18 फरवरी विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 को शांतिपूर्ण, सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु 187-इसौली विधान सभा क्षेत्र मा0 प्रेक्षक एस. सत्यनारायना (आई.ए.एस.) द्वारा वल्नरेबल व संवेदनशील मतदान केन्द्र प्राथमिक विद्यालय बाबूगंज बाजार वलीपुर हेमनापुर (1 बूथ), प्राथमिक विद्यालय बहुरावा (2 बूथ), कम्पोजिट विद्यालय बिहिनिदुरा (2 बूथ), प्राथमिक विद्यालय नन्दौली (3 बूथ), प्राथमिक विद्यालय खनोहा ( 3 बूथ), कम्पोजिट विद्यालय असरफपुर ( 2 बूथ ) सहित अन्य बूथों का भी निरीक्षण कर जायजा लिया। 

  उन्होंने निरीक्षण के दौरान सभी मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाएं (पेयजल, रैम्प, शौंचालय, प्रकाश व्यवस्था, फर्नीचर आदि) का मा0 प्रेक्षक द्वारा निर्धारित मानक के अनुरूप अब तक की गयी तैयारियों का जायजा लिया तथा कमियों को दूर करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। 

            उन्होंने निरीक्षण के दौरान ग्रामवासियों से निर्भीक एवं निडर होकर शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की और कहा की मतदान करना आप सब का संवैधानिक अधिकार है। किसी के बहकाने, फुसलाने में न आयें, देश के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिये स्वयं मतदान केन्द्र जाकर मतदान करें।

      तत्पश्चात मा0 प्रेक्षक 187-इसौली विधान सभा क्षेत्र द्वारा केन्द्रीय विद्यालय अमहट में चल रहे प्रशिक्षण कक्षों में भ्रमण कर निरीक्षण किया गया तथा उनके द्वारा प्रतिभागियों से पार्टी मूवमेन्ट स्थल मतदान समाप्ति के बाद, सामग्री संग्रहण स्थल, मॉकपोल सहित अन्य प्रक्रियों से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त की गयी।