ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकली तिरंगा यात्रा
जिला वक़्फ़ कमेटी व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने भाग लिया

KTG समाचार आरिफ खान मध्यप्रदेश
धार। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक द्वारा धार में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम के प्रति धन्यवाद ओर सेना की हौंसला अफजाई के लिए कल धार शहर में निकाली गई तिरंगा यात्रा में जिला वक्फ कमेटी धार के अध्यक्ष जाकिर पटेल व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष जहाँगीर लाला के नेतृत्व में बड़ी संख्या में वक्फ कमेटी सदस्य व मोर्चा कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की।
तिरंगा यात्रा धार भाजपा शहरी जिला अध्यक्ष निलेश भारती के नेतृत्व में आरंभ हुई जिसमे केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा संगठन संभाग प्रभारी राघवेंद्र गौतम धार विधायक नीना वर्मा पूर्व मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वास पांडे सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
धार जिला वक्फ कमेटी अध्यक्ष जाकिर पटेल अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जहांगीर लाला पूर्व पार्षद वाला बागवान सहित बोहरा समाज मुस्लिम समाज के वरिष्ठ पूर्व सैनिक व सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने तिरंगा रैली में भाग लिया।