कृषि कार्य के लिए किसानों को दिया जाए पारस डेम का पानी, कई ग्रामों के किसान पहुंचे कलेक्ट्रेट

कृषि कार्य के लिए किसानों को दिया जाए पारस डेम का पानी, कई ग्रामों के किसान पहुंचे कलेक्ट्रेट

कृषि कार्य के लिए किसानों को दिया जाए पारस डेम का पानी, कई ग्रामों के किसान पहुंचे कलेक्ट्रेट
कृषि कार्य के लिए किसानों को दिया जाए पारस डेम का पानी, कई ग्रामों के किसान पहुंचे कलेक्ट्रेट
KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश
देवास। खेती करने के लिए पर्याप्त पानी नही मिलने पर ग्राम पारस, भुरियापुरा, पुंजापुरा, केयड़ी, विरूपुरा, मानसिंहपुरा सहित आसपास के किसान व रहवासी गुरूवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। पूर्व पारस डेम अध्यक्ष बलराम सिंह नायक ने बताया कि पानी की समस्या के कारण उपरोक्त गांवों के किसानों को कृषि कार्य करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते हम पारस जलाशय (डेम) के पानी का उपयोग कृषि कार्य में करना चाहते है। जिसके संबंध में एस.डी.ओ. को भी लिखित शिकायत कर जानकारी दी गई। पारस जलाशय के पानी का उपयोग पूर्व में किसानों द्वारा किया जाता था, परन्तु एक सप्ताह से अधिक समय पूर्व बिना के सूचना दिये पारस जलाशय का पानी रोक दिया गया है। जबकि पारस जलाशय में वर्तमान 09 फिट पानी है, जिसमें 4 फिट पेयजल उपयोग में लिया जा सकता है तथा बचा शेष 05 फिट पानी किसानों को कृषि कार्य हेतु दिया जाना उचित है। यदि शीघ्र किसानों को खेती कार्य के लिए पानी उपलब्ध नही कराया गया तो किसानों की फसल नष्ट व बर्बाद हो जावेगी, जिससे किसानों को बहुत कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। 18 फरवरी तक पास जलाशय का पानी किसानों को कृषि कार्य उपयोग हेतु नहीं दिया जाता है तो समस्त किसानों के द्वारा पारस जलाशय पर एकत्र होकर भूख हड़ताल व आंदोलन करेंगे, जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी शासन व प्रशासन की होगी। किसानों की मांग है कि पारस जलाशय डेम का पानी शीघ्र किसानों को दिया जाए। इस दौरान जितेन्द्र, नागराज, विष्णु पटेल, लक्ष्मण, रमेश, रामलाल, अमर सिंह, छोटेलाल, सुजान सिंह, शंकर, प्रेमलाल, अरविंद सिंह, धीरज, गंगू सहित बड़ी संख्या में पीडि़त कृषक उपस्थित थे।