अखिल भारतीय क्षत्रिय सरगरा महासभा की जिला बैठक मे हुआ नई कार्यकारिणी का विस्तार

देवास जिलाध्यक्ष लखन दास बैरागी ने जिले मे विस्तार हेतु अपनी नविन कार्यकारिणी का किया गठन

अखिल भारतीय क्षत्रिय सरगरा महासभा की जिला बैठक मे हुआ नई कार्यकारिणी का विस्तार

                   KTG समाचार आरिफ खान देवास मध्यप्रदेश

देवास। अखिल भारतीय क्षत्रिय सरगरा महासभा प्रदेशाध्यक्ष राजेश मारू की अनुशंसा पर जिलाध्यक्ष लखन दास बैरागी ने रविवार को जिला बैठक शांतिनगर, अमोना स्थित कार्यालय पर बैठक आयोजित कर देवास जिले में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया। कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र जोवन (अरलावदा), जिला महामंत्री हेमंत देवड़ा, (देवास), मंत्री दीपक धानक (चापडा), अनिल चौहान (भडा पीपल्या), सह कोषाध्यक्ष पंकज सरगरा (देवास), मीडिया प्रभारी शेखर मारू (गुराडिया), सह मीडिया प्रभारी सौरभ वर्मा (देवास) एवं कार्यकारिणी सदस्य पवन मारू (देवास), सुनील सरगरा (राजोदा), महेश सरगरा (देवास), विनोद मारू (चापडा), मनीष सरगरा (देवास), विशाल सरगरा (बावडिया) को मनोनीत किया। कार्यकारिणी के विस्तार पश्चात सभी नवीन पदाधिकारियों का भगवा गमछा ओढ़ाकर स्वागत किया गया व सभी को अपने दाइत्व पत्र सौंपें गये शीघ्र ही शेष कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। बैठक का संचालन नरेन्द्र चौहान ने किया एवं आभार मंगेश जोवन ने माना।