महाशिवरात्रि पर नया इतिहास:21 लाख दीयों से जगमगाएगा उज्जैन, लिम्का और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

महाशिवरात्रि पर उज्जैन रचेगा इतिहास:21 लाख दीयों से जगमगाएगा शहर, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी; अयोध्या में जले थे 12 लाख दीप

महाशिवरात्रि पर नया इतिहास:21 लाख दीयों से जगमगाएगा उज्जैन, लिम्का और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

हेमेन्द्र नागर -न्यूज रिपोर्टर KTG समाचार उज्जैन

महाकाल की नगरी उज्जैन में महाशिवरात्रि के दिन इतिहास रचने की तैयारी है। इस दिन यहां 21 लाख दीपक जलाए जाएंगे। शहर का हर घर दीपावली की तरह जगमग होगा। शहर का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया जाएगा। अयोध्या में 12 लाख दीपक जलाए गए थे। इससे ढाई गुना ज्यादा दीपकों से उज्जैन को रोशन करने का प्लान है। इसमें करीब 40 लाख रुपए का खर्च आएगा।

नौ दिन तक चलने वाले पर्व में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे। महाशिवरात्रि पर क्षिप्रा नदी के भूखी माता मंदिर घाट से लेकर रामघाट तक 12 लाख दीपक लगाए जाएंगे। तीन लाख दीपक अलग-अलग जगह, घरों और प्रतिष्ठानों में लगेंगे। दीयों को लगाने के लिए 12 हजार स्वयंसेवक लगेंगे। इसके लिए जिला पंचायत, शिक्षा विभाग, नगर निगम और स्मार्ट सिटी को जिम्मेदारी दी गई है।

कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि पहले 15 लाख दीये लगाने की योजना थी, लेकिन जिस तरह से कार्यक्रम के लिए लोग भागीदारी कर रहे हैं, इसे देखते हुए लक्ष्य को और बड़ा कर दिया है। सामाजिक संगठनों, स्टूडेंट्स और दूसरे धर्मों से जुड़े लोगों को भी शामिल किया गया है। समितियां भी बनाई गई हैं। क्षिप्रा किनारे एक हजार दीपक लगाकर रिहर्सल भी की गई। एक आदमी करीब 100 दीपक लगा सकेगा।

लिम्का और गिनीज टीम बुलाई

दुनिया में पहली बार होगा, जब एक शहर में एक साथ और एक समय पर 21 लाख दीपक जलाए जाएंगे। आयोजन के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड के अफसरों से संपर्क किया गया है। जल्द ही, टीम के कुछ सदस्य तैयारी देखने उज्जैन आने वाले हैं।