देवास मे नवरात्री की तैयारी कलेक्टर बोले पुख्ता इंतजाम किये जाये चुनरी यात्रा निकालने से पहले लेना होंगी अनुमति

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शारदीय नवरात्रि में जिस प्रकार की तैयारियां की जाती हैं, उसी प्रकार की तैयारियां चैत्र नवरात्रि पर भी करें। यदि श्रद्धालुओं द्वारा चुनरी यात्रा निकाली जाती है, तो उन्हें पूर्व में अनुमति लेना आवश्यक होगा।

देवास मे नवरात्री की तैयारी कलेक्टर बोले पुख्ता इंतजाम किये जाये चुनरी यात्रा निकालने से पहले लेना होंगी अनुमति

      KTG समाचार आरिफ खान देवास मध्यप्रदेश

देवास जिले में चैत्र नवरात्रि पर्व 2 अप्रैल से मनाया जाएगा। नवरात्रि पर्व के संबंध में कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला की अध्यक्षता में मां चामुण्डा शासकीय देवस्थान प्रबंध समिति कार्यालय में बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शारदीय नवरात्रि में जिस प्रकार की तैयारियां की जाती हैं, उसी प्रकार की तैयारियां चैत्र नवरात्रि पर भी करें। यदि श्रद्धालुओं द्वारा चुनरी यात्रा निकाली जाती है, तो उन्हें पूर्व में अनुमति लेना आवश्यक होगा।

टेकरी पर दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन हों, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की करें। टेकरी स्थिति समस्त मंदिरों एवं सम्पूर्ण टेकरी क्षेत्र की चौबीसों घंटे साफ सफाई की जाए। बैठक में कलेक्टर ने पुलिस विभाग के अधिकारियों से कहा कि नवरात्रि पर्व के दौरान दर्शनार्थियों की सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जाए। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल लगाया जाए। बैठक में एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह ने कहा कि दर्शनार्थी एक जगह एकत्रित न हो इसका विशेष ध्यान रखें। नवरात्रि के दौरान अनाधिकृत पार्किंग नहीं होनी चाहिए। ट्रैफिक कंट्रोल की पर्याप्त व्यवस्था की जाए।