80 हजार जे ज्यादा भक्त पहुचे देवास माता के दरबार मे लिया आशीर्वाद

देवास माता टेकरी पर नवरात्र महोत्सव जारी है। बड़ी संख्या में भक्त टेकरी पर मां के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। तीसरे दिन ही मां के दर्शन का रिकार्ड टूट गया।

80 हजार जे ज्यादा भक्त पहुचे देवास माता के दरबार मे लिया आशीर्वाद

       KTG समचार आरिफ खान देवास मध्यप्रदेश 

देवास माता टेकरी पर नवरात्र महोत्सव जारी है। बड़ी संख्या में भक्त टेकरी पर मां के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। तीसरे दिन ही मां के दर्शन का रिकार्ड टूट गया। सुबह से लेकर देररात तक करीब 80 हजार से ज्यादा भक्तों ने मां चामुंडा और तुलजा भवानी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। शहर के साथ ही इंदौर उज्जैन भोपाल, ग्वालियर, झांसी सहित महाराष्ट्र और गुजरात से भी भक्त माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। शनिवार को अवकाश होने के चलते सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। शाम की आरती में बड़ी माता और छोटी मां का दरबार भक्तों से खचाखच भरा रहा। रविवार से माता टेकरी पर विशेष आयोजन किए जाएंगे। जिसमें महाआरती होगी और स्थानीय कलाकारों के साथ विशेष आमंत्रित कलाकार भी शामिल होंगे। पुजारी मुकेश नाथ ने बताया कि कई राज्यों से भक्त मां के दरबार में पहुंच रहे हैं। शनिवार को करीब 70 से 80 हजार भक्ता मां का आशीवार्द लेने पहुंचे

    माता टेकरी पर परिक्रमा आज

प्रतिवर्ष शारदीय नवरात्रि के दौरान माता टेकरी परिक्रमा पाथवे पर की जाती है। इस बार भी 10 अक्टूबर को सुबह 9.30 बजे आयोजित की गई है। आयोजक सुधीर शर्मा व अनिल गोस्वामी ने बताया कि भगवती गीत सराय स्थित प्रांगण में सबसे पहले माता की आरती पूर्व मंत्री विधायक सज्जन सिंह वर्मा की उपस्थिति में की जाएगी। इसके पश्चात सभी माता-बहनें माता टेकरी पर परिक्रमा के लिए जाएंगी। सभी से अनुरोध है कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मास्क पहनकर यात्रा में भाग लें।