राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शारीरिक प्रधान कार्यक्रम आज

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शारीरिक प्रधान कार्यक्रम आज

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शारीरिक प्रधान कार्यक्रम आज
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शारीरिक प्रधान कार्यक्रम आज
KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश
देवास। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने कार्यकर्ताओं में अनुशासन, साहस और शारीरिक सौष्ठव के वृद्धि की दृष्टि से शाखाओं पर विभिन्न शारीरिक गतिविधियां आयोजित करता है। इन्हीं में से कुछ गतिविधियों में उत्कृष्ट स्तर प्राप्त करने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन के कार्यक्रम भी किये जाते है। देवास नगर की संघ इकाई द्वारा पिछले एक पखवाड़े से दंड संचालन के विशेष प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किये गये  जिनमें नगर के स्वयंसेवकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के पश्चात दंड संचालन के प्रकट कार्यक्रम का आयोजन 20 फरवरी, रविवार को आईटीआई मैदान पर शाम 5 बजे रखा गया है, जिसमे देवास नगर के स्वयंसेवक प्रकट उत्सव में भाग लेंगे। इस शारीरिक प्रधान कार्यक्रम में दंड संचालन के पश्चात बौद्धिक एवं संघ की प्रार्थना होगी