राष्ट्रभक्त कर्मचारी एक हो ,एक हो के नारे के साथ हुआ राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक का शुभारंभ

राष्ट्रभक्त कर्मचारी एक हो, एक हो के नारे के साथ हुआ राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक का शुभारंभ

राष्ट्रभक्त कर्मचारी एक हो ,एक हो के नारे के साथ हुआ राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक का शुभारंभ

राष्ट्र भक्त कर्मचारी एक हो, एक हो के नारे के साथ हुआ राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक का शुभारंभ

kTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश


देवास। राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक का आयोजन खंडवा जिले के ओंकारेश्वर नगर में निजी होटल रॉयल इन में हुआ। मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय प्रवक्ता गौरव सोनी ने बताया कि बैठक के शुभारंभ में भारत माता एवं भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। साथ ही नन्ही बालिकाओ द्वारा सरस्वती वंदना व अतिथि स्वागत गीत पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए विशेष अतिथि क्षेत्रीय विधायक माननीय नारायण पटेल ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में संगठन की भूमिका व कर्मचारियों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज कर्मचारियों में जो राष्ट्रप्रेम की भावना व समर्पण की भावना है। उसमें भारतीय मजदूर संघ एवं राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ का विशेष योगदान रहा है, सरकार कर्मचारियों को लेकर बहुत ही संवेदनशील है एवं कर्मचारियों की जो भी मांगे लंबित हैं। उनके लिए प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी से चर्चा कर शीघ्र ही मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के बैनर तले उपरोक्त मांगों का निराकरण करवाए जाने का प्रयास करेंगे। साथ ही बैठक को भारतीय मजदूर संघ मध्य प्रदेश के प्रदेश महामंत्री मधुकर सावले द्वारा संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ एवं प्रदेश में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ द्वारा जिस प्रकार से राष्ट्रभक्त कर्मचारियों को एक करते हुए शासन से कर्मचारियों की मांगों के लिए जो प्रयास किया जा रहा है वह सराहनीय है। उन प्रयासों में भारतीय मजदूर संघ सदैव साथ हैं। बैठक में भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ व जी.ई.एन.सी. के राष्ट्रीय प्रभारी श्री एम.पी. सिंह, भारतीय मजदूर संघ मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री धर्मदास शुक्ला, राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विपिन डोगरा, राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री श्री विष्णु वर्मा, श्रमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रभारी श्री एल एन मारू, प्रदेश संगठन मंत्री निरंजन सिंह, नगर परिषद ओंकारेश्वर के अध्यक्ष श्री अंतर सिंह बारेल, जनपद उपाध्यक्ष चौधरी जी आदि मंचासीन थे। संगठन गीत महेश्वर के देवा पुरे ने लिया।
बैठक में संपूर्ण भारत वर्ष के 19 राज्य के साथ ही अंडमान निकोबार से भी संघ के प्रतिनिधि व मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय पदाधिकारी उपस्थित हुए । स्वागत भाषण मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री विश्वजीत सिंह सिसोदिया ने दिया, कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री श्री हेमंत श्रीवास्तव, अतिथियों का स्वागत प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिल एडवीन, प्रदेश मंत्री अशोक शर्मा, संजय शर्मा प्रदेश संगठन मंत्री नरेश शर्मा, अनिल भार्गव द्वारा किया गया, कार्यक्रम का आभार कार्यक्रम के संयोजक एवं मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष  श्री दिलीप इंगले द्वारा माना गया। कार्यक्रम के आयोजन समिति मे प्रदेश पदाधिकारी एम.के. जैन बड़वानी खंडवा जिला शाखा से वीरेंद्र वर्मा, सुभाष केशोरे, राजीव मालवीय, नंदकिशोर सोनी, राजेश रावल, मोहनलाल गडवाल, गजानंद पवार एवं उनकी टीम व स्थानीय कार्यकर्ता बहन ज्योति रनभोरे की महती भूमिका रही।