भामसं ने गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा निकालकर फहराया तिरंगा

गजरा गियर्स चौराहे पर शहीद भगतसिंह, राजगुरु एवं सुखदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

भामसं ने गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा निकालकर फहराया तिरंगा
भामसं ने गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा निकालकर फहराया तिरंगा
KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश
देवास। भारतीय मजदूर संघ द्वारा गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराने के पूर्व तिरंगा यात्रा निकाली गई। भामसं जिला सहमंत्री एवं जिला मीडिया प्रमुख ओपी यादव ने बताया कि 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय मजदूर संघ द्वारा स्थानीय गजरा गियर्स चौराहे पर भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर भारत माता की पूजा कर आरती की गई एवं शहीद भगतसिंह, राजगुरु एवं सुखदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर संघ द्वारा राहगीरों को मास्क एवं बच्चों को झंडे वितरित किए गए। तत्पश्चात तिरंगा यात्रा निकाली गई जो भारतीय मजदूर संघ के जिला कार्यालय पर संपन्न हुई। जिला कार्यालय पर भारतीय मजदूर संघ द्वारा 73वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि भारतीय मजदूर संघ मध्यप्रदेश के कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री लक्ष्मीनारायण मारू उपस्थित थे। विशेष अतिथि मध्यप्रदेश बिजली कर्मचारी महासंघ प्रदेश महामंत्री सुशीलकुमार पांडे, भारतीय मजदूर संघ मध्य प्रदेश के उज्जैन देवास के विभाग प्रमुख अजय उपाध्याय, अखिल भारतीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका महासंघ की अखिल भारतीय उपाध्यक्षा रंजना राणा एवं मध्य प्रदेश कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ के उज्जैन-इंदौर संभाग के संभाग प्रभारी लोकेश विजयवर्गीय उपस्थित थे। अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष पवन प्रजापति ने की। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ से संबंध विभिन्न उद्योगों में कार्यरत यूनियनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया एवं मुख्य अतिथियों द्वारा झंडा फहराया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मारू ने  अपने संबोधन में कहा कि हमारे पूर्वजों के द्वारा किया गया त्याग, तपस्या और बलिदान के फल स्वरुप ही हमे यह स्वराज मिला है। इस स्वराज को प्राप्त करने के लिए हमारे कई पूर्वजों ने  शहीद होकर अपना बलिदान दिया है। स्वराज प्राप्त करने के पश्चात संविधान सभा द्वारा 2 वर्ष 11 माह 18 दिन की अथक मेहनत से विश्व के सबसे बड़े संविधान की रचना की है। संविधान की रचना 30 नवंबर 1949 को हो चुकी थी, लेकिन 26 जनवरी 1930 को पूर्ण स्वराज की घोषणा के कारण दो माह के इंतजार करने के बाद इसको 26 जनवरी 1950 से लागू कर हमारा देश पूर्ण गणराज्य के रूप में स्थापित हुआ। भारत सरकार द्वारा स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव गणतंत्रता दिवस 26 जनवरी 2022 से 15 अगस्त 2022 स्वतंत्रता दिवस तक तिरंगा रैली एवं अन्य आयोजन कर देश के नागरिकों को स्वराज प्राप्त करने के बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरुक करने का संकल्प लिया। इसी निर्णय के परिपेक्ष में भारतीय मजदूर संघ द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर विशेष अतिथि गण अजय उपाध्याय, सुशील कुमार पाण्डेय एवं श्रीमती रंजना राणा ने भी उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अध्यक्षीय भाषण भामसं के जिलाध्यक्ष पवन प्रजापति ने दिया। कार्यक्रम का संचालन भारतीय मजदूर संघ के जिलामंत्री कमल सिंह चौहान ने किया एवं आभार सह कोषाध्यक्ष प्रकाश चौरसिया ने व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सर्वश्री राजू लोधी, ज्ञानसिंह ठाकुर, लाखनसिंह राजपूत, कैलाश राय, प्रेमनारायण, हरी बाबू, भूपेंद्र अस्तूरे, अमित पांडे आदि का सराहनीय सहयोग रहा।