म्यूज़िक वृक्ष बैठक 2025:

म्यूज़िक वृक्ष बैठक 2025:
म्यूज़िक वृक्ष बैठक 2025:
म्यूज़िक वृक्ष बैठक 2025:

म्यूज़िक वृक्ष बैठक 2025: 

संवाददाता. दिनेश विश्वकर्मा 

हिंदुस्तानी और कर्नाटिक शास्त्रीय  संगीत संस्थान “म्यूज़िक वृक्ष” का वार्षिक कार्यक्रम “म्यूज़िक वृक्ष बैठक 2025” का आयोजन शनिवार 31 मई को वाय. बी. चव्हाण सभागार, मुंबई में किया गया। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक लोग शामिल हुए, जिनमें संगीत प्रेमी, संगीत विशेषज्ञ, बच्चे, माताएँ और विद्यार्थी शामिल थे। इस कार्यक्रम का संचालन म्यूज़िक वृक्ष की ओर से मल्लिका पार्कर ने किया। गौरतलब है कि म्यूज़िक वृक्ष की स्थापना नित्या राजेन्द्रन द्वारा की गई थी, जो एक बहुआयामी भारतीय शास्त्रीय गायिका, प्रस्तुतकर्ता और मंच पर अपनी रोचक व्याख्याओं व प्रभावशाली उपस्थिति के लिए जानी जाती हैं।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नित्या राजेन्द्रन द्वारा रचित एक व्यक्तिगत रचना थी, जिसमें दो शास्त्रीय संगीत शैलियों – हिंदुस्तानी और कर्नाटिक – का अद्वितीय संगम प्रस्तुत किया गया। इस रचना में राग शुद्ध कल्याण (हिंदुस्तानी) और राग मोहन कल्याणी (कर्नाटिक) को शामिल किया गया। इस नवाचारपूर्ण रचना में दोनों परंपराओं के तत्वों को सहजता से पिरोया गया, जिससे कलाकार की दोनों शैलियों में दक्षता स्पष्ट हुई। इस प्रस्तुति में म्यूज़िक वृक्ष की टीम के छह प्रतिभाशाली संगीतकारों ने सहयोग किया – तीन गायक (श्रीमती सृष्टि कुलकर्णी, श्रीमती प्राजक्ता शेंद्रे और श्री गणेश जगदाले) और तीन वादक (मृदंगम पर श्री सुरेश सेथुमाधवन, तबला पर श्री चैतन्य कुलकर्णी और हारमोनियम पर श्री विनय डालवी) शामिल थे।

इस कार्यक्रम की समावेशी दृष्टि भी इस रचना में झलकी, जिसमें शास्त्रीय संगीत के पारखी और सामान्य श्रोताओं – दोनों के लिए अपील करने वाले तत्वों को जोड़ा गया। रचना में शास्त्रीयता की मौलिकता बनाए रखते हुए सभी श्रोताओं के लिए इसे सरल और आकर्षक बनाया गया।

म्यूज़िक वृक्ष बैठक 2025 की सफलता इस संगठन की संगीत को उसके सभी स्वरूपों में बढ़ावा देने और शास्त्रीय संगीत के प्रति गहन सराहना को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता स्प्ष्ट रूप से दिखायी दी। अपनी नवाचारपूर्ण दृष्टि और संगीत की पहुंच को बढ़ाने की प्रतिबद्धता के साथ, म्यूज़िक वृक्ष सौंदर्यबोध की प्रासंगिकता और सामान्य श्रोताओं तक इसकी पहुंच की सीमाओं को आगे बढ़ाता रहेगा।

म्यूज़िक वृक्ष के बारे में

म्यूज़िक वृक्ष एक ऐसा मंच है जो भारतीय शास्त्रीय संगीत की दोनों प्रमुख धाराओं – हिंदुस्तानी और कर्नाटिक – को बढ़ावा देने और संरक्षित करने के लिए समर्पित है। इसका उद्देश्य संगीत को सभी के लिए सुलभ बनाना और उसके आध्यात्मिक और भावनात्मक पक्ष को उजागर करना है। कक्षाओं, व्याख्यान-प्रदर्शनों, संगीत सभाओं और एकीकृत कार्यक्रमों के माध्यम से म्यूज़िक वृक्ष, जिसकी स्थापना बहुशास्त्रीय गायिका नित्या राजेन्द्रन ने की है, लोगों को संगीत की सार्वभौमिक भाषा के माध्यम से जोड़ने का प्रयास करता है।

नित्या राजेन्द्रन के बारे में

नित्या एक बहुशास्त्रीय गायिका हैं, जिन्होंने कर्नाटिक और हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत परंपराओं में 30 से अधिक वर्षों तक प्रशिक्षण लिया है (जो एक दुर्लभ संयोजन है)। उन्होंने कई सम्मान प्राप्त किए हैं और भारत के प्रमुख मंचों पर प्रदर्शन किया है। नित्या संगीत की उपचारात्मक और आध्यात्मिक क्षमता में गहन रुचि रखती हैं। उनका लक्ष्य संगीत की शक्ति का उपयोग कर जीवन में परिवर्तन लाना है, विशेष रूप से युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक कल्याण पर ध्यान केंद्रित करना।