प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी गयी जन समस्याएं।

प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी गयी जन समस्याएं।

KTG समाचार नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा सुल्तानपुर ,उत्तर प्रदेश।

 सुलतानपुर-  03 दिसम्बर/प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक की अध्यक्षता में दिसम्बर माह के प्रथम शनिवार को तहसील जयसिंहपुर सभागार में जनपद स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये एक-एक फरियादियों की समस्याओं/शिकायतों को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समयबद्ध ढंग से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण मौके पर उपस्थित सम्बन्धित अधिकारियों से किये जाने का निर्देश दिया गया।       

 उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन शिकायतों के निस्तारण के समय दोनों पक्षों की फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी कराकर रिपोर्ट सम्बन्धित एसडीएम को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा राजस्व/भूमि विवाद, पुलिस विभाग आदि के प्रकरणों पर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मौके पर निरीक्षण कर विवाद का निपटारा दोनों पक्षों को सुनकर कराना सुनिश्चित करें। जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस जयसिंहपुर में मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष कुल 180 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 10 प्रार्थना पत्रों का मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मौके पर उपस्थित अधिकारियों से निस्तारित कराया गया। इसी प्रकार अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी अपने-अपने विभाग के प्रार्थना पत्र का निस्तारण समयबद्ध ढंग से करना सुनिश्चत करें।

        इसी प्रकार जनपद की अन्य चारों तहसीलों में भी सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जन शिकायतों/समस्याओं को रोस्टर के अनुसार अपर जिलाधिकारी(प्रशासन), अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), सम्बन्धित तहसीलों में तथा शेष 02 तहसीलों में सम्बन्धित उप जिलाधिकारी द्वारा सुनकर उसका निस्तारण किये जाने का निर्देश सम्बन्धित तहसील स्तरीय अधिकारियों को दिये गये।

जनपद स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण एवं फरियादीगण आदि उपस्थित रहे।