कलेक्ट्रेट सभागार में प्रबुद्ध जनसंवाद का हुआ आयोजन।

कलेक्ट्रेट सभागार में प्रबुद्ध जनसंवाद का हुआ आयोजन।

KTG समाचार नरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश।

सुलतानपुर - 28 दिसम्बर शासन के निर्देशानुसार जनपद में प्रबुद्ध जनसंवाद मुख्य अतिथि सलाहकार पूर्वांचल विकास बोर्ड राज्य मंत्री, उ0प्र0 सरकार श्री साकेत मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी द्वारा श्रीफल व शॉल भेंटकर मा0 मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। जिसमें प्रबुद्ध जन सामान्य द्वारा अपने-अपने बहुमूल्य सुझाव शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, उद्योग, नारी सशक्तीकरण, निवेश, पर्यावरण आदि क्षेत्रों में सुझाये गये। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश महामंत्री द्वारा उद्योग से सम्बन्धित सुझावों को उनके समक्ष रखा।


       मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 डी0के0 त्रिपाठी द्वारा पद के सापेक्ष पर्याप्त चिकित्सक न होने की बात कही। बाल रोग विशेषज्ञ द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की बात कही। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष द्वारा अधिवक्ताओं की समस्याओं को अध्यक्ष के समक्ष रखा गया तथा वकीलों को पेंशन आदि सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही। इसी प्रकार अन्य प्रबुद्धजनों द्वारा महिला सशक्तीकरण, महिला सुरक्षा आदि विषयों पर अपने-अपने सुझाव रखे। 
 कार्यक्रम के अन्त में मुख्य अतिथि द्वारा सभी प्रबुद्धजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के बहुमूल्य सुझावों को अमल में लाया जायेगा तथा शासन द्वारा नीति निर्माण में सभी सुझावों को शामिल करने का प्रयास किया जायेगा। इस अवसर पर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी  पन्नालाल, महाराणा प्रताप पी0जी0 कालेज के प्रोफेसर दिनेश त्रिपाठी सहित अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।