बहुजन समाज पार्टी में कृष्ण कुमार विश्वकर्मा बने प्रयागराज मंडल के मंडल संयोजक।

बहुजन समाज पार्टी में कृष्ण कुमार विश्वकर्मा बने प्रयागराज मंडल के मंडल संयोजक।

KTG समाचार नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा, सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश।

प्रयागराज-  दिनांक-28-12-2021 को बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती जी के निर्देश पर लालगंज अझारा निवासी श्री कृष्ण कुमार विश्वकर्मा को प्रयागराज मंडल का मंडल संयोजक मनोनीत किया जिसमें पार्टी को मजबूज बनाने हेतु डिजिटल  प्लेटफार्म को तैयार करके पार्टी को एक विशेष स्थान देने हेतु मंडल संयोजक द्वारा ठोस कदम को बढ़ाने की तैयारियां की जायेंगी। 

मंडल सयोजक द्वारा पार्टी के निर्णय अनुसार सभी जातियों व धर्मों को एक समान देखते हुए जनहित में कार्य के लिए युद्धस्तर पर व्यवस्था बनाई जायेगी।

मंडल संयोजक कृष्ण कुमार विश्वकर्मा द्वारा यह भी बताया गया कि  किसी भी व्यक्ति के ऊपर अत्याचार, किसी भी तरह की जातीयता, शोषण, इत्यादि कदापि नहीं होने देंगे सभी के साथ एक समान दृष्टि से देखते हुए अमन और शांति के स्थापना की कोशिश करेंगे।               तथा मंडल संयोजक कृष्ण कुमार विश्वकर्मा ने पार्टी में स्थान देने हेतु पार्टी को बहुत बहुत आभार प्रकट किया।