युवा कांग्रेस ने कलेक्टर को  धन्यवाद दिया 

Yuva congress mein collector ko dhanyvad Diya

युवा कांग्रेस ने कलेक्टर को  धन्यवाद दिया 

युवा कांग्रेस ने कलेक्टर को  धन्यवाद दिया                                  ktg. समाचार. राज कुमार शर्मा दौसा राजस्थान

दौसा जिला कलेक्टर पियूष सामरिया को युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव हरिमोहन आजाद ने पशु चिकित्सालय में चौबीस घंटे डॉक्टर्स पशुधन सहायकों को लगाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। आजाद ने बताया की कलेक्टर साहब को पूर्व में ड्यूटी से नदारद पशु चिकित्सक के बारे में अवगत कराया था। जिसमें कलेक्टर साहब ने कार्रवाई करते हुए भविष्य में चौबीस घंटे जिला परिषद व हाईवे पेट्रोलिंग क्षेत्र में  एक्सीडेंट होने वाले जीव, गोवंश के लिए चौबीस घंटे डॉक्टर्स पशुधन सहायकों की वार अनुसार ड्यूटी लगा दी है। इससे आपातकालीन स्थिति में एक्सीडेंट होने वाले पशुओं को उपचार मिल पाएगा और उनकी जान बच सकेगी। जिला कलेक्टर द्वारा तुरंत कार्रवाई करने पर आजाद ने खुशी जताते हुए कहा कि कलेक्ट साहब बहुत अच्छा काम कर रहे हैं उन्होंने कोराना काल में भी पूरी सतर्कता व सजगता से काम किया था और अनेकों लोगों की जान बचाई थी। इस हेतु युवा कांग्रेस ने कलेक्टर साहब को धन्यवाद दिया है।