विजयादशमी पर आज निकलेगी भगवा वाहन यात्रा

विजयादशमी पर आज निकलेगी भगवा वाहन यात्रा

विजयादशमी पर आज निकलेगी भगवा वाहन यात्रा
विजयादशमी पर आज निकलेगी भगवा वाहन यात्रा 
KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश
देवास। धर्म की अधर्म पर, सत्य की असत्य एवं अच्छाई की बुराई पर विजय के महापर्व विजयादशमी पर बजरंग सेना द्वारा 15 अक्टूबर को भगवा वाहन यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग सेना रणबीर पटेरिया, राष्ट्रीय संयोजक रघुनंदन शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशी शर्मा, तपन भौमिक, सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी, संवरक्षक विधायक गायत्रीराजे पवार, हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी, नरेन्द्र सिंह राजपूत, मागदर्शक महाराज विक्रम सिंह पवार होंगे। यात्रा का शुभारंभ दोपहर 3 बजे सयाजी द्वार से शस्त्र पूजन के साथ होगा। यात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए नाहर दरवाजा स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर सम्पन्न होगी। बजरंग सेना परिवार के नीरज सिंह चौहान, महेन्द्र सांगते, शैलू मौरे, धनंजय रेकवाल, ओमप्रकाश सेन, रोशन रायकवार, राहुल प्रजापति, शुभम रायकवार आदि ने सफल बनाने की अपील की है।