माँ नानादेवी मंदिर में महायज्ञ, कन्या भोज के साथ नवरात्रि पर्व की पूर्णाहुति

KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश
देवास। तंबोली मोदी समाज की कुलदेवी माँ नानादेवी मंदिर नागदा में मोदी नवयुवक मंडल द्वारा नौ दिवसीय नवरात्र महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रतिदिन सुबह-शाम विधि-विधान के साथ माता की पूजा-अर्चना व प्रतिदिन बालिकाओ ने शानदार गरबे की प्रस्तुतियां दी। मंदिर पुजारी धर्मेन्द्र शर्मा द्वारा नौ दिनों दुर्गा पाठ किया गया। मोदी नवयुवक मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र मोदी ने बताया कि नौ दिवसीय महोत्सव का नवमी के दिन महायज्ञ के साथ पूर्णाहुति हुई। समाज के वरिष्ठो द्वारा माँ नानादेवी की महाआरती की। तत्पश्चात कन्या पूजन के साथ कन्या भोज हुआ। जिसमें क्षेत्र की नन्ही बालिकाओं ने प्रसादी ग्रहण की। नौ दिवसीय महोत्सव के सफल आयोजन में मंडल समस्त युवाओं का सराहनीय सहयोग रहा।