विधायक राजे ने गंगानगर में किया झण्डावंदन

विधायक राजे ने गंगानगर में किया झण्डावंदन

विधायक राजे ने गंगानगर में किया झण्डावंदन

विधायक राजे ने गंगानगर में किया झण्डावंदन

kTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश


देवास। 
गंगा नगर में संस्था जन जागृति द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से विधायक गायत्री राजे पवार, महापौर दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, भाजपा नेता भरत चौधरी, भाजपा जूनियर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी ने उपस्थित होकर झण्डावंदन किया। तत्पश्चात राष्ट्रगान व राष्ट्रगीत हुआ। विधायक राजे ने झंडावंदन के बाद कॉलोनी में नवीन बने नर्वदेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन किए। पूर्व में किए गए विकास कार्यो के लिए वार्ड की महिलाओं ने विधायक राजे के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए पुष्पगुच्छ भेंटकर आभार माना। अंत में मिठाई का वितरण कर एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर क्षेत्र के भाजपा नेता सुशांत शिंदे, राजेश परिहार, विजय पानकर, ओमप्रकाश चौधरी, अरविंद बिरले, प्रजेश सिंह डोडिया, मनोज जैन सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।