पटवारियों को मिल रहा किसानों का समर्थन, हड़ताल 16 वे दिन भी रही जारी

पटवारियों को मिल रहा किसानों का समर्थन, हड़ताल 16वे दिन भी जारी

पटवारियों को मिल रहा किसानों का समर्थन, हड़ताल 16 वे दिन भी रही जारी

          KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश

पटवारियों को मिल रहा किसानों का समर्थन, हड़ताल 16वें दिन भी रही जारी
देवास। मप्र पटवारी संघ के प्रदेश आव्हान पर जिलेभर के पटवारी हड़ताल पर है। काफी लंबे समय से तीन सूत्रीय मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे पटवारियों को सरकार नजर अंदाज कर रही है। पटवारी संघ जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र चौबे ने बताया कि पटवारियों को किसानों का समर्थन प्राप्त हो रहा है। जिला मुख्यालय धरना स्थल पर आकर किसान व किसान नेता पटवारियों की मांगों का समर्थन कर रहे है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार जब तक हमारी मांगे नही मान लेती हड़ताल जारी रहेगी। हमें सिर्फ आश्वासन ही मिला है। लेकिन मांगे पूरी नही की गई। पटवारियों की हड़ताल बुधवार को 16वें दिन भी जारी रही। पटवारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। पटवारियों की मांग हैं कि वेतनमान 2800 ग्रेड पे किया जाए, जिससे उन्हें होने वाली समस्याओं से निजात मिल सके। नवीन पटवारियों के लिए सीपीसीटी की अनिवार्यता समाप्त की जाए। प्रदेश के सभी पटवारियों का स्थानांतरण गृह जिले में ही किया जाए, उन्हें अन्य जिलों में ना भेजा जाए। हड़ताल से कई शासकीय कार्य भी प्रभावित हो रहे है। इस दौरान देवास तहसील अध्यक्ष अजय वर्मा, टोंकखुर्द तहसील अध्यक्ष विनोद तंवर, सोनकच्छ तहसील अध्यक्ष ब्रजकिशोर पटेल, हाटपीपल्या तहसील अध्यक्ष राजेश जोशी, बागली तहसील अध्यक्ष संजय पवार सहित बड़ी संख्या में महिला पटवारी, जिला के सैकड़ों पटवारी साथी उपस्थिति थे।