श्री सिद्धिविनायक को भक्तों ने लगाया छप्पन भोग

श्री सिद्धिविनायक को भक्तों ने लगाया छप्पन भोग

श्री सिद्धिविनायक को भक्तों ने लगाया छप्पन भोग
श्री सिद्धि विनायक को भक्तों ने लगाया छप्पन भोग
kTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश
देवास। श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर नागदा में दस दिवसीय गणेशोत्सव पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मंदिर पुजारी पं. मनीष दुबे ने बताया कि कोरोना की गाइडलाइन का पालन करते हुए पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। बुधवार को भगवान श्री गणेश का दिन होने के कारण दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों द्वारा श्री सिद्धि विनायक को भक्तों द्वारा छप्पन भोग लगाया गया। प्रतिदिन विशेष अभिषेक, पूजन व श्रृंगार कर सहस्र मोदक से हवन किया जा रहा है। बड़ी संख्या में भक्तजन दर्शन करने पहुंच रहे है। प्रतिदिन रात्रि 8 बजे महाआरती हो रही है। अनंत चतुर्दशी पर गणेश उत्सव की पूर्णाहुति होगी और उसी दिन प्रात: 9 बजे गुलाल महोत्सव के आयोजन के साथ श्री सिद्धि विनायक को 21,000 लड्डूओं का भोग लगाया जाएगा।