देवास जिले में पल्स पोलियो अभियान के सफल क्रियान्‍वय के लिए बुथ लेवल टीम के सदस्यों को दिया प्रशिक्षण। 

27 फरवरी से 1 मार्च तक चलाया जायेगा जायेगा अभियान ।

देवास जिले में पल्स पोलियो अभियान के सफल क्रियान्‍वय के लिए बुथ लेवल टीम के सदस्यों को दिया प्रशिक्षण। 

देवास जिले में पल्स पोलियो अभियान के सफल क्रियान्‍वय के लिए बुथ लेवल टीम के सदस्यों को दिया प्रशिक्षण। 


27 फरवरी से 1 मार्च तक चलाया जायेगा जायेगा अभियान ।

KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश

 देवास । देवास जिले में कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के मार्गदर्शन में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग द्वारा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 27 फरवरी से 1 मार्च 2022 तक चलाया जायेगा। जिले में पांच वर्ष की उम्र तक के बच्चों को दो बूंद पोलियो की दवा पिलाई जायेगी। अभियान के सफल क्रियान्‍वयन के लिए बुथ लेवल टीम के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया।
      प्रशिक्षण में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुनिल तिवारी ने बताया कि प्रथम दिवस 27 फरवरी 2022 को बूथ पर दवा पिलाई जायेगी। 27 फरवरी के दिन पल्स पोलियो की दवाई से वंचित रहने वाले बच्चों को अगले दिन 28 फरवरी एवं 01 मार्च 2022 को घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा दवा पिलाई जायेगी। पल्स पोलियो अभियान के दौरान ईंट भट्टे, निर्माण स्थल, झुग्गी-झोपड़िया, घुमक्कड़, आबाद स्थल पर विशेष ध्यान देकर बच्चों को दवाई पिलाई जायेगी। इसके लिए माईक्रोप्लानिग की गयी है।
       जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुनिल तिवारी ने बताया कि भारत में अन्तिम पोलियो केस जनवरी 2011 में पाया गया था। वर्तमान में आस-पड़ौस के देशों में पोलियो वायरस विद्यमान है, जिसमें पोलियो का खतरा एवं वेक्सीन डिनाईट पोलियो वायरस को दृष्टिगत रखते हुए जन-समुदाय की पोलियो के विरूद्ध प्रतिरोध शक्ति बनाये रखना अति आवश्यक है। 
     प्रशिक्षण के दौरान जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ सुनील तिवारी, जिला मीडिया अधिकारी कमलसिंह डावर, शहरी नोडल अधिकारी अजुरूदीन शेख, एपीएम स्वीटी यादव, खण्ड विस्तार प्रशिक्षक सुखदेव रावत, शहरी क्षेत्र आशा कार्यकर्ता व टीम के सदस्य उपस्थित थे।