मॉडल स्कूल के बाल वैज्ञानिक का राज्य स्तर पर चयन

मॉडल स्कूल के बाल वैज्ञानिक का राज्य स्तर पर चयन

मॉडल स्कूल के बाल वैज्ञानिक का राज्य स्तर पर चयन
मॉडल स्कूल के बाल वैज्ञानिक का राज्य स्तर पर चयन
- मार्गदर्शी शिक्षक विकास महाजन प्रतिवर्ष विद्यार्थियों से प्रोजेक्ट तैयार करवाते हैं
KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश
देवास। भारत सरकार के राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन प्रतिवर्ष पूरे देश के विद्यालयों में किया जाता है। यह परियोजना आयु समूह 10 से 14 जूनियर वर्ग तथा 14 से 17 सीनियर वर्ग के बाल वैज्ञानिकों को मंच प्रदान करती है। इस वर्ष बाल विज्ञान कांग्रेस का मुख्य विषय सतत जीवन के लिए विज्ञान था। जिसके उप विषय सतत जीवन हेतु उचित प्रौद्योगिकी के अंतर्गत मॉडल स्कूल देवास की कक्षा 11 वीं में अध्ययनरत छात्र शालेंद्र तिवारी द्वारा मार्गदर्शी शिक्षक विकास महाजन के मार्गदर्शन में सौर ऊर्जा से खाना पकाने के लिए बेहतर एवं उपयुक्त योजना विषय पर अपनी परियोजना ऑनलाइन माध्यम से वीडियो भेजकर तथा ऑफलाइन मंच पर जिला स्तर के आयोजन में प्रस्तुत कर प्रथम स्थान प्राप्त करके राज्य स्तर पर चयनित की गई हैं। संस्था प्राचार्य अनिल सोलंकी के मार्गदर्शन में विद्यार्थी प्रत्येक गतिविधियों में बढ़ चढक़र सहभागिता करते हैं। संस्था के नवाचारी एवं राज्यपाल पुरुस्कार से सम्मानित शिक्षक के प्रयासों पर जिला शिक्षा अधिकारी एचएल खुशहाल, सहायक संचालक अजय सोलंकी, उत्कृष्ट प्राचार्य सुधीर कुमार सोमानी, जिला आईटी सेल प्रभारी डॉ. गंगेश कल्मोदिया, जिला विज्ञान अधिकारी रजनीश पोरवाल तथा जिला परियोजना समन्वयक डॉ. रफअत कुरैशी ने हर्ष व्यक्त किया। इस उपलब्धि पर संस्था के शिक्षक रविन्द्र नरवरे, एचएल जाट, प्रांजल अवस्थी, फेज अहमद जिलानी, बीएस राठौर, निशा नागर, भारती जायसवाल, दीक्षा दुबे, स्मृति शर्मा, लक्ष्मी पाटीदार, प्रतीक जोशी आदि ने बधाई दी।