विज्ञान के बिना आज के जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकतीं : कुलपति अमेरिका सिंह

विज्ञान के बिना आज के जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकतीं : कुलपति अमेरिका सिंह

विज्ञान के बिना आज के जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकतीं : कुलपति अमेरिका सिंह

- पूर्व स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के.के. गुप्ता का हुआ विशिष्ट जन सेवा सम्मान

Ktg समाचार रिपोर्टर नरेश कुमार भोई डूंगरपुर, राज

डूंगरपुर। विज्ञान समिति उदयपुर के 63वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन शनिवार को विज्ञान समिति अशोक नगर, उदयपुर में हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह रहे। कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के पूर्व स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर व डूंगरपुर नगर परिषद के पूर्व सभापति के.के.गुप्ता व डीपी धाकड़ का विशिष्ट जन सेवा सम्मान किय गया। कुलपति अमेरिका सिंह ने अपने उद्बोधन में स्पष्ट किया कि देश के उत्थान और विकास के लिए विज्ञान का होना बहुत आवश्यक हैं।विज्ञान के बिना देश का विकास नहीं हो सकता और आज जो देश का विकास हो रहा है उसमें विज्ञान का बहुत बड़ा महत्व हैं। किसी भी संस्था द्वारा इस तरह के कार्य करने पर उन्होंने बहुत-बहुत उन्हें बधाइयां और शुभकामनाएं दी तथा संस्था के उज्जवल भविष्य की कामना की। हमारे वर्तमान समय में विज्ञान ने हमें बहुत कुछ दिया है। इसके कारण, हमारे स्कूलों में शिक्षक कम उम्र से ही विज्ञान पढ़ाते हैं। विज्ञान के बिना आज के जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। विज्ञान और प्रौद्योगिकी हमारे दिन-प्रतिदिन के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। हम अपनी अलार्म घड़ियों के बजने से सुबह उठते हैं और रात को अपनी लाइट बंद करके बिस्तर पर चले जाते हैं। ये सभी विलासिता जो हम वहन करने में सक्षम हैं, विज्ञान और प्रौद्योगिकी का ही परिणाम हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात, हम यह सब थोड़े समय में कर लेते हैं क्योंकि यह केवल विज्ञान और प्रौद्योगिकी की प्रगति के कारण संभव हुआ हैं। इसके अलावा भी विशिष्ट सेवा भाई संस्थान में महावीर इंटरनेशनल उदयपुर एवं महादेवी वर्मा उदयमान रचनाकार सम्मान से आरती वैष्णव को नवाजा गया। कुलपति द्वारा स्वच्छता पर्यावरण संरक्षण व जल संचय जल संरक्षण को लेकर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। इस अवसर पर कुलप्रमुख एवं संस्थापक डॉ. के एल कोठारी, अध्यक्ष आरके चतुर, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. के एल तोतावत, महासचिव प्रकाश तातेड़, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार खोखावत समेत सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे।