71 परिवारों ने सम्मिलित होकर किया अपने पितरों का तर्पण

71 परिवारों ने सम्मिलित होकर किया अपने पितरों का तर्पण

71 परिवारों ने सम्मिलित होकर किया अपने पितरों का तर्पण
71 परिवारों ने सम्मिलित होकर किया अपने पितरों का तर्पण 
KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश
देवास। सर्व पितृ अमावस्या पर राम मंदिर इटावा पर पितृ तर्पण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में शहर के 71 परिवारों ने सम्मिलित होकर अपने पितरों का तर्पण किया। पं. मधुसूदन पाठक के मंत्रों के उच्चारणों के साथ पिंडो का पूजन हुआ। जिसमें सैकड़ों लोगों ने सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। तर्पण पश्चात ब्राह्मण भोज भी आयोजित हुआ। करोना महामारी के कारण जिन परिवारों ने अपने परिवार के लोगों को खोया था उनकी आत्मा शांति के लिए उक्त कार्यक्रम श्री राम मंदिर इटावा पर किया गया। मंदिर समिति संयोजक दिलीप बांगर ने बताया कि श्राद्ध पक्ष के अंतर्गत यह आयोजन यहां पर जन कल्याण हेतु रखा गया था। इसमें जितने भी लोग अपने पितरों का तर्पण सम्मिलित हुए उन्होंने विधिवत अपने पितरों का तर्पण किया। तर्पण के पश्चात पिंडो का विसर्जन पवित्र नदी शिप्रा जी में विसर्जन किया गया। पितृ तर्पण कार्यक्रम में जिन लोगों ने सहयोग किया श्री बांगर ने सभी के प्रति आभार माना।