ई-श्रम पोर्टल पर तत्काल कराये पंजीयन व विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पायें।

ई-श्रम पोर्टल पर तत्काल कराये पंजीयन व विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पायें।

KTG  समाचार नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा सुल्तानपुर ,उत्तर प्रदेश।

सुलतानपुर -13 दिसम्बर सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि भारत सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के कामगारों का राष्ट्रीय डेटा बेस तैयार करने के उद्देश्य से ई-श्रम www.eshram.gov.in पोर्टल का आरम्भ किया गया है। इस पोर्टल पर वे सभी व्यक्ति अपना पंजीकरण करा सकते है जो आयकरदाता नहीं है तथा EPFO/ESIC से आवर्त नहीं है। ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के उपरान्त आपदा या महामारी जैसी कठिन परिस्थितियों में केन्द्र व राज्य सरकार से मदद प्राप्त करने में आसानी होगी। ई-श्रम कार्ड पूरे भारत में मान्य है। ई-श्रम पोर्टल पर पंजीयन www.eshram.gov.in पोर्टल पर अपने आधार कार्ड, बैंक पासबुक के साथ अपने स्मार्ट फोन से या किसी भी जनसुविधा केन्द्र के माध्यम से सरलता से पंजीयन कराया जा सकता है। अब तक जनपद सुलतानपुर में कुल 2,91,921 व्यक्तियों ने इस पोर्टल पर अपना पंजीयन करा लिया है। सभी पात्र व्यक्तियों से अपील है कि इस पोर्टल पर पंजीयन के द्वारा कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठायें। अतिरिक्त जानकारी हेतु कार्यालय सहायक श्रमायुक्त रूद्रनगर, सुलतानपुर से सम्पर्क किया जा सकता है।