मानवता रत्न सम्मान समारोह मे समाज सेवी व संस्थाए हुई सम्मानित

14 फरवरी को होने वाले खाटू श्याम बाबा कीर्तन के पोस्टर व कार्ड का हुआ विमोचन

मानवता रत्न सम्मान समारोह मे समाज सेवी व संस्थाए हुई सम्मानित

                           KTG समाचार आरिफ खान मध्यप्रदेश 

देवास। माँ जगतजननी जगदंबा की कृपा से जय माई की सामाजिक एवं धार्मिक सेवा समिति द्वारा मानवता रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में समाज सेवा एवं उत्कृष्ट कार्य कर रहे समाजसेवियों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया गया। समिति सदस्य पुनीत परिहार ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ओमप्रकाश तिवारी (पूर्व सैनिक), विशेष अतिथि जयशंकर शर्मा (शिक्षक) थे। अध्यक्षता श्रीमती निर्मला तिवारी (अध्यक्ष, जय माई की सामाजिक एवं धार्मिक सेवा समिति) ने की। समारोह में हरिशचंद्र शक्तावत (पूर्व सैनिक), देवेंद्र पंडित (भजन गायक), सन्नी गोसर (राष्ट्रपति सम्मानित), कमलेश धनोतिया (सी.ए.), सौरभ सचान (देवास लाइव), दीपक जोशी (पंचकर्म विशेषज्ञ), सुश्री गोदावरी जोशी (धार्मिक यात्रा को बढ़ावा), चेतना राठौर (सेवा कार्य), संस्था श्री राधे (गौ सेवा), सुश्री साक्षी नागर (अग्निवीर सैनिक), पुनीत गहलोत (पुलिस अधीक्षक) डॉ. योगेश फुलवारी (जटिल रोग विशेषज्ञ), श्याम शर्मा (श्याम जगत) आदि समाजसेवियों के साथ विभिन्न संस्थाओ को मानवता रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम में आगे की कड़ी में अतिथियों ने जय माई की सामाजिक एवं धार्मिक सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्षानुसार पूज्य गुरुदेव अरुण तिवारी के जन्मदिवस (14 फरवरी) को किये जाने वाले भव्य खाटू श्याम बाबा के कीर्तन का कार्ड एवं पोस्टर लांच किया गया। कीर्तन मेंढकी रोड स्थित कलश गार्डन में 14 फरवरी 2026 को होना है, जिसमें प्रमुख गायक प्रमोद त्रिपाठी उत्तरप्रदेश एवं भजन गायिका दिव्या ज्योति राजस्थान होंगे। कार्यक्रम में हमारे संरक्षक पूज्य गुरुदेव अरुण तिवारी व देवास शहर के गणमाननीय नागरिक उपस्थित थे। संचालन समिति सचिव योगेन्द्र सिंह कावल ने किया एवं आभार समिति अध्यक्ष निर्मला तिवारी ने माना।