कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ताओं ने किया वृक्षारोपण।

कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ताओं ने किया वृक्षारोपण।

KTG समाचार (ब्यूरो चीफ)- नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा सुल्तानपुर , उत्तर प्रदेश

सुलतानपुर- बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत सामाजिक संस्था इंडिया एंटी करप्शन फोर्स (रजि.) के महासचिव विपिन कुमार मिश्र एडवोकेट के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर और सदर तहसील परिसर में नीम और पीपल के वृक्षों का रोपण किया। इस मौके पर संगठन के संरक्षक एडवोकेट रमाशंकर पाण्डेय, विद्याभूषण पाण्डेय,विधिक सलाहकार देवेन्द्र पाठक, सचिव - आदित्य मिश्र, बार एसोसिएशन सुल्तानपुर अध्यक्ष अरविंद कुमार पाण्डेय,पूर्व अध्यक्ष गिरजा शंकर शुक्ल, अरुण कुमार उपाध्याय ,राम कुमार सिंह डी.एम.पेशकार कमल बाबू,सी.आर.ओ. पेशकार आत्माराम पाण्डेय,ए.डी.एम.(एफ/आर)पेशकार शहजाद,ऐ.डी.एम. (प्रशासन) पेशकार रतन बाबू ,सदर तहसीलदार केशव सिंह अभिषेक मिश्रा सुचित एडवोकेट,उमेश मिश्र एडवोकेट समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही।