जिला पंचायत व् ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर

मप्र पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में जिले के सभी कर्मचारी 12 सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करदी है

जिला पंचायत व् ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर

      KTG समाचार आरिफ खान देवास मध्यप्रदेश 

मप्र पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में जिले के सभी कर्मचारी 12 सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। मोर्चा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मेन्द्र जोशी एवं जिलाध्यक्ष आनंदसिंह ठाकुर ने बताया कि 17 संगठनों के अधिकारी-कर्मचारी जिला मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर सुबह 11 बजे से पंडाल लगाकर कलमबंद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए।हमारी न्यायोचित मांगों को लेकर सरकार एवं उसका अमला गंभीर नहीं है और हम लगातार गुहार लगा रहे हैं। सरकार अनदेखी का शिकार ग्रामीण विकास विभाग के इस अमले को बना रही है। सरकार की इस नीति से परेशान होकर संयुक्त मोर्चा के बैनर पर आंदोलन का आगाज किया है।

संयुक्त मोर्चे ने सरकार को चेतावनी दी है कि जब तक मांग नहीं मानी जाएगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी। मोर्चा की प्रमुख मांग सचिव का वेतन, अनुकंपा नियुक्ति, रोजगार सहायक के संविलियन आदि है। इस दौरान पंचायत सचिव संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्रसिंह ठाकुर, बलराम जाट, राहुलसिंह ठाकुर, सहायक सचिव संगठन के मोहन बड़वाया, नरेन्द्रसिंह राजपूत, मनरेगा संघ जिलाध्यक्ष जतीन चौधरी, प्रधानमंत्री आवास ऑपरेटर संघ के मनीष पटेल, रंजना जोशी सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी व पदाधिकारी उपस्थित थे।