परम्परागत विराट किसान मेला बिजेथुआ महावीरन सूरापुर सुल्तानपुर में 28 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक होगा आयोजन।

परम्परागत विराट किसान मेला बिजेथुआ महावीरन सूरापुर सुल्तानपुर में 28 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक होगा आयोजन।

KTG  समाचार नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश। 

सुलतानपुर -20 दिसम्बर जिलाधिकारी रावीश गुप्ता के कुशल निर्देशन में कृषि विभाग के तत्वाधान में 28 दिसम्बर से 31 दिसम्बर, 2021 तक (04 दिवसीय) परम्परागत विराट किसान मेले का आयोजन बिजेथुआ महावीरन सूरापुर सुल्तानपुर में किया गया है, जिसमें कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ कृषि से सम्बद्ध विभाग के अधिकारी/विशेषज्ञ, कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज अयोध्या, कृषि विज्ञान केन्द्र सुलतानपुर, कृषि विज्ञान केन्द्र बरासिन, सुलतानपुर के वैज्ञानिक भी उपस्थित रहेंगे, जो अपने विभाग में किसानों के हितार्थ संचालित योजनाओं एवं अनुमन्य सुविधाओं की सम्यक जानकारी प्रदान करेंगे तथा किसानों की समस्याओं का भी समाधान किया जायेगा। विराट किसान मेला में कृषि एवं कृषि से सम्बद्ध विभागों द्वारा अपने विभाग का स्टाल व उर्वरक, बीज, कृषि रक्षा रसायन एवं कृषि यंत्र के निर्माता फर्म/व्यवसायियों द्वारा भी स्टाल लगाया जायेगा। 

        यह जानकारी  उप निदेशक कृषि ने देते हुए बताया कि जनपद के समस्त सम्मानित किसान भाईयों आदि से अनुरोध किया गया है कि उक्त विराट किसान मेले में उपस्थित होकर कृषि की आधुनिक तकनीकी जानकारी, कृषि विशेषज्ञों एवं वैज्ञानिक से प्राप्त करें तथा आधुनिक कृषि यंत्रों के प्रदर्शनी का लाभ उठायें और अपनी कृषि की आय दोगुनी करें।