गाय और पर्यावरण संरक्षण मानव जीवन का आधार - पंडया
गाय और पर्यावरण संरक्षण मानव जीवन का आधार - पंडया

वार्ड 31 में नगरपरिषद ने किया वृक्षारोपण,वार्डवासियों को दिलाई गौ एवं पर्यावरण की शपथ
Ktg समाचार रिपोर्टर नरेश कुमार भोई डूंगरपुर राजस्थान
डूंगरपुर - नगरपरिषद द्वारा शुरू किये गए गौ एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत वार्ड में वृक्षारोपण कर वार्डवासियों को गौ एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलायी गयी। मँगलवार को शहर के वार्ड 31 के रविंद्र नाथ टैगोर कॉलोनी के गुरुकुल विद्यालय में नगरपरिषद द्वारा कार्य्रकम आयोजित कर वार्ड में वृक्षारोपण किया गया और अभियान के तहत गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगरपरिषद के सभापति अमृत कलासुआ वही कार्य्रकम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रभु पंड्या ने की वही कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में वार्ड के वयोवृद्व और पेंशनर समाज के अध्यक्ष भुवनेश्वर चौबीसा एवं भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष राजकुमारी प्रजापत मंचासीन रही। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद अशोक चौबीसा सहित वार्डवासियों ने मंचासीन अतिथियों को स्वागत किया। इस अवसर पर सभापति अमृत कलासुआ ने वार्डवासियों को सम्बोदित करते हुए कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश रहा है और देश में गौपालन की एक समृद्ध परंपरा रही है पर धीरे धीरे हम आधुनिकता की और बढ़ते गए और कृषि और गोपालन आज केवल गावो तक ही सिमित रह गयी है उन्होंने कहा कि गाएं केवल दूध का स्रोत नहीं हैं, वे मिट्टी की उत्पादकता की भी संरक्षक हैं और गौ एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु हमें सभी को मिलकर आगे होना होगा,आज शहर में गोधन तो कम हुआ ही है साथ ही शहर में गाये लावारिश हालत में घूम कर पर्यावरण को दूषित करने वाली पॉलीथिन को भोजन के रूप में ग्रहण करके बीमार हो रही है हालांकि नगरपरिषद द्वारा शहर में लावारिश घूम रही गायो को गौशाला तक पहुंचाया जा रहा है पर पॉलीथिन खाने वाली गाये जिनके पेट में पॉलीथिन जो गलता नहीं है उसके कारण गाय बीमार हो रही और अंत में मर जाती है। उन्होंने कहा कि नगरपरिषद द्वारा शहर में गौ एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान शुरू करने के पीछे कारण गौ का संवर्धन करना और पर्यावरण का संरक्षण करना ही। वही कार्यक्रम को सम्बोदित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रभु पंड्या ने कहा कि हमारे देश में अक्सर ऐसा होता है कि कोई भी बड़ा कार्य होता है तो हम उम्मीद करते हैं कि वह सरकार करेगी जैसे पर्यावरण संरक्षण दुर्भाग्य से कुछ लोग मानते हैं कि केवल सरकार और बड़ी कंपनियों को ही पर्यावरण संरक्षण के लिए कुछ करना चाहिए परंतु ऐसा नहीं है,प्रत्येक व्यक्ति अगर अपनी अपनी जिम्मेदारी समझे तो सभी प्रकार के अभियान जैसे स्वच्छ भारत अभियान,गौ एवं पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी दे सकते है। उन्होंने कहा कि गौ एवं पर्यावरण संरक्षण मानव जीवन का आधार है प्राचीन काल में इन दोनों पर ही मानव जीवन आधारित था पर वर्तमान में हम केवल पर्यावरण को दूषित करने का ही कार्य कर रहे है हम सभी को परिषद के इस अभियान को जन अभियान बनाते हुए पॉलीथिन और सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार करना होगा और बाजार में सामान खरीदने जाए तो कपडे की थली अवश्य साथ ले जाए। कार्यक्रम में पेंशनर समाज के अध्यक्ष ने कहा कि हमारा शहर स्वच्छ और सुन्दर है और नगरपरिषद द्वारा लगातार इसकी भली भाति से देखरेख की जा रही है इस शहर की स्वच्छता को बनाये रखने में केवल नगरपरिषद का ही कार्य नहीं है हमें भी परिषद के कार्यो में सहयोग करके शहर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने में सहयोग करते रहना चाहिए। वही महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष राजकुमारी प्रजापत ने नगरपरिषद के गौ एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान में महिला शक्ति के पूर्ण सहयोग की बात कही। आभार पूर्व पार्षद दिनेश चौबीसा ने जताया और संचालन पार्षद अशोक चौबीसा ने किया । इस अवसर पर परिषद के पार्षद भावना राव, हिना जोशी, भरत जोशी, बाबूलाल श्रीमाल, सूर्यवीर सिंह, भानु सेवक, भूपेश शर्मा, डायालाल पाटीदार, राजीव चौबीसा, नरेश यादव, पूर्व नीता चौबीसा और वार्ड के गणमान्य नागरिक भरत पहाड़, लक्ष्मण बट, नानू राम भट्ट , दामोदर चौबीसा , चंद्र प्रकाश पुरोहित , बंसी लाल गर्ग, अशोक उपाध्याय, नानू राम पवार, वीरभद्र सिंह , गुणवंत सिंह, शिव सिंह, दिनेश चौबीसा , मुकुटधर चौबीसा , राजीव चौबीसा ,ओमप्रकाश चौबीसा, प्रकाश भट्ट , हितेश चौबीसा, राजेंद्र पारीक, कृष्ण लाल जोशी , श्यामसुंदर श्रीमाली, अचला वसीटा, करिश्मा जैन , शशि कला चौबीसा , कंचन देवी , जगदीश जोशी, नरेंद्र चौबीसा , मदन सेवक सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।