बासी दशहरे पर हुआ विशाल चीनी रावण दहन, बरसते पानी में बड़ी तादाद में पहुंचे नागरिक

बासी दशहरे पर हुआ विशाल चीनी रावण दहन, बरसते पानी में बड़ी तादाद में पहुंचे नागरिक

बासी दशहरे पर हुआ विशाल चीनी रावण दहन, बरसते पानी में बड़ी तादाद में पहुंचे नागरिक
बासी दशहरे पर हुआ विशाल चीनी रावण दहन, बरसते पानी में बड़ी तादाद में पहुंचे नागरिक 
KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश
देवास। हिंदू उत्सव समिति एवं धर्मेंद्र सिंह बैस द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी दशहरा मिलन एवं विशाल चीनी रावण दहन का कार्यक्रम बासी दशहरे पर आयोजित किया गया। बरसते हुए पानी में भी बड़ी तादाद में नागरिक पहुंचे और रावण दहन कार्यक्रम का लुफ्त उठा रहे थे। सांस्कृतिक कार्यक्रम व रंगारंग जमीनी व आसमानी आतिशबाजी के साथ राम, लक्ष्मण, हनुमान की सेना वर्ल्ड रिकॉर्ड कलाकार टीकम राय द्वारा सभी प्रकार की आवाज निकालकर जनता का मनोरंजन कर रहे थे। साथ ही जलवा डांस ग्रुप ने बेटी बचाओं व बेटियों पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए संदेश नृत्य के माध्यम से दिया। रॉकेट से विशाल चीनी रावण का दहन किया गया। कोरोना योद्धा डॉक्टर सौरभ शर्मा एवं डॉ. पवन चिल्लोरिया का सम्मान किया। मुख्य अतिथि विधायक गायत्री राजे पवार का स्वागत पुष्पगुच्छ व चुनरी भेंटकर महिमा बैस ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सुभाष शर्मा, राकेश कुमार अग्रवाल, विजय पंडित, दुर्गेश अग्रवाल, ठाकुर राजेंद्र सिंह बैस, जनपद उपाध्यक्ष आनंद कोठारी, दिलीप रामेश्वर दायमा, उमेश श्रीवास्तव, दिलीप भैया, नाना यादव, नवीन सोलंकी, दीपक बैरागी प्रदेश मंत्री भाजयुमो, सचिन जोशी, गणेश पटेल, संतोष पंचोली, भरत चौधरी, अर्जुन यादव, बाबू यादव, राजेन्द्र ठाकुर उपस्थित थे। श्रीमती पवार ने उपस्थित जनों को दशहरे की बधाई दी व उक्त आयोजन की प्रशंसा की। हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बैस ने आभार माना। समिति के गुरु दत्त शर्मा, जगदीश चौधरी, छोटू डाबी, नितिन जलोदिया, अमृत राजपूत, मामा ठाकुर, विश्वराज सिंह बैस, तेजू परमार, राजेश मथानिया, लोकेंद्र सिंह राजपूत, पिंटू ठाकुर ने व्यवस्था संभाली। उक्त जानकारी सौदान सिंह परिहार ने दी। संचालन प्रिंस सरोनिया ने किया।