पटवारियों ने मां तुलजा भवानी मां चामुंडा रानी से लगाई गुहार विधायक चौधरी ने किया मांगों का समर्थन

             समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश

पटवारियों ने माँ तुलजा-माँ चामुण्डा से लगाई गुहार, विधायक चौधरी ने किया मांगो का समर्थन
देवास। जिले सहित प्रदेशभर के पटवारी अपनी तीन सूत्रीय मांगो को लेकर 17 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे है। हड़ताल से शासकीय कार्य प्रभावित हो रहे है। खासकर किसानों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन प्रदेश सरकार अपने अडिय़ल रवैय्ये पर अड़ी हुई है। पटवारी संघ जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र चौबे ने बताया कि हड़ताल के 17वें दिन जिलेभर के पटवारी माँ चामुण्डा टेकरी पहुंचे। जहां मां तुलजा भवानी और माँ चामुण्डेश्वरी के दर्शन कर मांगों के संबंध में एक पत्र मातारानी के चरणों में अर्पित किया। दर्शन उपरांत माता टेकरी पर पटवारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए औषधीय व छायादार पौधों का रोपण किया। तत्पश्चात हाटपिपलिया विधायक मनोज चौधरी को समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन की प्रति सौंपी। उन्होंने मांगो का समर्थन किया। चौबे ने बताया कि हमारी मुख्य मांग हैं कि वेतनमान 2800 ग्रेड पे किया जाए, जिससे उन्हें होने वाली समस्याओं से निजात मिल सके। नवीन पटवारियों के लिए सीपीसीटी की अनिवार्यता समाप्त की जाए। प्रदेश के सभी पटवारियों का स्थानांतरण गृह जिले में ही किया जाए, उन्हें अन्य जिलों में ना भेजा जाए। इस अवसर पर देवास तहसील अध्यक्ष अजय वर्मा, टोंकखुर्द तहसील अध्यक्ष विनोद तंवर, सोनकच्छ तहसील अध्यक्ष ब्रजकिशोर पटेल, हाटपीपल्या तहसील अध्यक्ष राजेश जोशी, बागली तहसील अध्यक्ष संजय पवार सहित बड़ी संख्या में महिला पटवारी, जिला के सैकड़ों पटवारी साथी उपस्थिति थे।