शासकीय मॉडल उ.मा.वि. में ऑनलाइन वाल्मीकि जयंती का आयोजन

शासकीय मॉडल उ.मा.वि. में ऑनलाइन वाल्मीकि जयंती का आयोजन

शासकीय मॉडल उ.मा.वि. में ऑनलाइन वाल्मीकि जयंती का आयोजन
शासकीय मॉडल उ.मा.वि. में ऑनलाइन वाल्मीकि जयंती का आयोजन
KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश
देवास। अखिल भारतीय साहित्य परिषद मालवा प्रांत के मार्गदर्शन में शासकीय मॉडल उ.मा.वि. बालगढ़ में वाल्मीकि जयंती पर विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, भारतीय संस्कार के साथ महापुरुषों के जीवन की जानकारी व भाषा संस्कृत के महत्व को स्थापित करने के उद्देश्य से ऑनलाइन ऑडियो विडियो काव्य पाठ का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विद्यालय के 30 से 40 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आडियो विडियो के माध्यम से संस्कृत भाषा के नैतिक श्लोकों की गायन के साथ प्रस्तुती दी। यह कार्यक्रम आशा के अनुरूप सफल रहा। विद्यालय द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय साहित्य परिषद मालवा प्रांत के अध्यक्ष त्रिपुरारी लाल शर्मा थे। अध्यक्षता संस्था के प्राचार्य अनिल सोलंकी ने की। कार्यक्रम संवरक्षक कई शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं से सम्मानित तथा राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त संस्था के समर्पित शिक्षक विकास महाजन थे। मार्गदर्शन प्रांजल रंजन अवस्थी और श्रीमती स्मृति शर्मा द्वारा दिया गया। इस सम्पूर्ण कार्यक्रम के सूत्रधार एवं संचालक साहित्यिक कार्यक्रम प्रभारी एवं साहित्यकार दिलीप कुमार शर्मा द्वारा संचालन किया। आभार लक्ष्मी पाटीदार ने माना। इसके साथ ही विद्यालय में आजादी के 75वें अमृत महोत्सव में सुभाषचंद्र बोस जयंती मना कर उनके जीवन वृत्त पर प्रकाश डालकर उनके द्वारा किए गए कार्यो से विद्यार्थियों को अवगत कराया।