मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना अंतर्गत अंत्येष्टि सहायता राशि प्रदान की गई

निगम सभापति रवि जैन द्वारा मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना अंतर्गत अंत्येष्टि सहायता राशि श्रमिक को प्रदान की गई

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना अंतर्गत अंत्येष्टि सहायता राशि प्रदान की गई

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना अंतर्गत अंत्येष्टि सहायता राशि निगम सभापति रवि जैन द्वारा प्रदान की गई।

KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश

देवास/ मुख्यमंत्री जनकल्याण संबंल योजना अन्तर्गत पंजीकृत श्रमिक श्रीमती राजूबाई राठौर निवासी अर्जुन नगर ईटावा की आकस्मिक मृत्य होने पर उनके पुत्र नरेन्द्र राठौर वार्ड क्रमांक 6 जो कि दिव्यांगजन है उनके द्वारा आवेदन किया गया था। जिस पर नगर निगम द्वारा त्वरित कार्यवाही की जाकर निगम द्वारा अंत्येष्टि राशि निगम कार्यालय मे सभापति रवि जैन के द्वारा निगम शहरी गरीबी उपशमन प्रकोष्ठ प्रभारी शीतल गेहलोत के साथ हितग्राही नरेन्द्र राठौर को अंत्येष्टि सहायता राशी प्रदान की गई। सभापति श्री जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री जनकल्याण संबंध योजना से देवास ही नही सम्पूर्ण म.प्र.मे पंजीकृत लाभान्वित हितग्राहियो को लाभ मिल रहा है जिससे वे अपने परिवार के सदस्य की मृत्यु होने पर उक्त राशि से अंत्येष्टि कर सकें। सभापति ने बताया कि हितग्राही नरेन्द्र राठौर को उनकी माता जी के स्वर्गवास होने पर पंजीकृत श्रमिक के आश्रित को शासन की जनकल्याणकारी अनुग्रह राशि रूपये 2 लाख की सहायता राशि भी प्रदान की जावेगी। हितग्राही नरेन्द्र राठौर ने मुख्यमंत्री जनकल्याणकारी योजना मे मिले लाभ के लिए म.प्र.के मुख्यमंत्री शिवराजसिह चौहान को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर एनयुएलएम शाखा योजना प्र.लिपीक समीर शेख, वार्ड सर्वेकर्ता रवि चौधरी, राकेश चौहान मुकेश वर्मा आदि उपस्थित रहे।