लोक समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा दिल्ली बनी भ्रष्टाचार का अड्डा।

लोक समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा दिल्ली बनी भ्रष्टाचार का अड्डा।

KTG  समाचार नरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा सुलतानपुर उत्तर प्रदेश। 

दिल्ली- लोक समाज पार्टी मज़दूर सभा ने करावल नगर चौक से शेरपुर चौक तक लेबर कोड 2020 ठेकेदारी, निजीकरण, और महंगाई के खिलाफ जनजागरण यात्रा निकाला गया। इस मौके पर लोक समाज पार्टी मज़दूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश कुमार सैन, उपाध्यक्ष हरी शंकर तिवारी, शाहदरा जिला अध्यक्ष अरविंद नागर,मुस्तफाबाद विधान सभा अध्यक्ष खड़क सिंह, भीम सिंह, महेंद्र ठाकुर, उदय वीर, बबलेश, आर्यन, नन्हें सिंह राठौर, विजय कांत, हरीश कुमार, महेश कुमार साहित दर्जनों लोग शामिल हुए। यहां तक कि पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शाहनवाज अली कार्यक्रम की शुरुवात करके उनको किसी की क्रिया कार्यक्रम में शामिल के लिए चले गए।


       इस मौके पर लोक समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरी शंकर शर्मा (एडवोकेट) ने बताया कि रास्ते में जगह जगह  जनता खुद नारा लगाने लगी कि केजरीवाल से जनता करे सवाल कहा गया तेरा लोक पाल? कारण यह है  दिल्ली देश राजधानी होने के बावजूद भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है जबकि यहां पर सीबीआई इनकॉम टैक्स जैसी संस्थाएं है फिर भी बिना पैसे के काम नही होता हैं। केजरीवाल जी अब राशन पूरा मिलता है उसकी चर्चा नहीं करते हा वे इतनी बाख्यान दूसरो राज्यो में जरुर करते हैं कि दिल्ली में बिजली पानी फ्री मिल रही है। मोदी जी आज़ तक किसी बड़े व्यापारी के छापे नही डलवाए। छापे वहा पड़ते जो मोदी का बिरोध करता है। केजरीवाल भी भ्रष्टाचार के खिलाफ लंबा चौड़ा भाषण देते थे लेकिन अब इस पर चर्चा नही करते।
        उन्होंने लेबर कोड 2020 पर बालते हुए कहा कि मोदी सरकार संविधान विरूद्ध लेबर कोड बनाई है। संविधान के नीति निर्धारकों तत्व में यह सरकार को आदेश दिया गया है कि सरकार कल्याणकारी अवधारणा के तहत देश को आगे ले चलेगी। लेकिन लेबर कोड 2020 तो गुलामी का दस्तावेज जैसा बना दिया गया है।अब लेबर को 8 घण्टे के बदले 12 घंटा काम करना पड़ेगा। पहले कानून के हिसाब से 340 दिन काम करने पर लेबर को नियमित होने का रास्ता बन जाता था लेकिन अब तो फिक्स टर्म एम्प्लॉयमेंट की बात कहीं गई है। यह प्रबंधक पर निर्भर करेगा कि किसी लेबर को आगे नियमित करे  या ना करे। इसी तरह निजीकरण ठेकेदारी भी शोषण का मार्ग बनाता है। प्रश्न उठता हैं कि जब देश के डीएम एडीएम एसडीएम,तहसीलदार, कानूनगो, कोर्ट के जजेज, एमपी एमएलए एमएलसी क्या 12 घंटे काम करने की क्षमता रखते है?अगर वे लोग 12 घण्टे काम नही कर सकते तो लैबर 12 घण्टे कैसे काम कर सकता है? इस प्रकार लेबर कोड 2020 संविधान के अनुच्छेद 14 का खुला उलंघन है।
   लोक समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ जनता भी जगह जगह नारा लगाईं कि दाम बांधो काम दो नही तो गद्दी छोड़ दो। मंहगाई के मुद्दे पर जानबूझ कर कोई कदम नहीं उठा रही है क्योंकि छापा मारने पर सत्ता समर्थक व्यापारी नाराज होने के डर बना रहता है। विचारणीय प्रश्न उठता है कि पीएम केयर फंड की जांच नहीं हो सकता है जानकी लेबर युनियन के खाता बही की जांच जरूर की जायेगी। लेबर कोड 2020 से लेबर की पैरोकार लेबर यूनियन को खत्म करने की साजिश है।
   लोक समाज पार्टी लोगों से अपील की है कि समय की जरुरत को जनता समझे।गुलामी5का दस्तावेज लेबर कोड 2020 को ख़त्म करने के लिए लोक समाज पार्टी के हाथो का मजबूत करे। धन्यवा।
  गौरी शंकर शर्मा (एडवोकेट)
राष्ट्रीय अध्यक्ष लोक समाज पार्टी
मोबाइल 9912250170
व्हाट्सअप 8920651540
वेबसाईट
www.loksamajparty.com