स्वर्गीय समर्थ लाल मीणा की 88 वीं जयंती मनाई

मंडल अध्यक्ष एडवोकेट राहुल दीक्षित ने बताया कि इस मौके पर स्वर्गीय समर्थ लाल मीणा के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की

स्वर्गीय समर्थ लाल मीणा की 88 वीं जयंती मनाई
राजगढ़ अलवर राजस्थान

स्वर्गीय समर्थ लाल मीणा की 88 वीं जयंती मनाई

KTG समाचार नीरज माहेश्वरी जिला प्रभारी

राजगढ़ अलवर राजस्थान भाजपा मंडल राजगढ़ की ओर से ठेकड़ीन ग्राम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व पांच बार राजगढ़ विधानसभा के विधायक रहे स्वर्गीय समर्थ लाल मीणा की 88 वी जयंती मनाई गई। मंडल अध्यक्ष एडवोकेट राहुल दीक्षित ने बताया कि इस मौके पर स्वर्गीय समर्थ लाल मीणा के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। उसके बाद एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष प्रभु दयाल शर्मा ने मीणा के जीवन पर प्रकाश डाला। ठिकाना गंगाबाग के महंत प्रकाशदास महाराज ने कहा की मीणा के द्वारा राजगढ़ क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जनता आज भी उनके द्वारा कराए गए कार्यों को याद करती है। उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।मंडल अध्यक्ष राहुल दीक्षित ने कहा की हम सभी को उनके पद चिन्हों पर चलना चाहिये।कार्यक्रम के अंत में भाजपा प्रत्याशी रहे विजय समरथ लाल मीणा ने सभी का आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में बृजेश शर्मा गोपाल सिंह नरुका राजेन्द्र जैन प्रेमनाथ धामानी धर्म चन्द व नगर पालिका चेयरमैन सतीश दुहारिया ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में माचाड़ी मंडल अध्यक्ष बनवारी मीणा रैणी अध्यक्ष राकेश शर्मा पिनान अध्यक्ष भजन लाल सैनी पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक बजाज पार्षद रूप नारायण मीणा धर्म चन्द सैनी जगदीश सैनी दिनेश सेन प्रदीप शर्मा जितेंद्र सैनी अशोक जांगिड़ तरुण राठिया नंदकिशोर सैनी प्रमोद हिंगवाल व सहित राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र केअन्य भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी और ग्रामीणों सहित अन्य जन मौजूद रहे