भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद की ऐतिहासिक जीत को विधानसभा चुनाव तक बरकरार रखने का लिया संकल्प

नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह ने सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिले का विकास तथा देश का विकास करना प्रथम प्राथमिकता है ।

भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद की ऐतिहासिक जीत को विधानसभा चुनाव तक बरकरार रखने का लिया संकल्प

भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद की ऐतिहासिक जीत को विधानसभा चुनाव तक बरकरार रखने का लिया संकल्प

KTG समाचार नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश

सुलतानपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर दूसरी बार निर्वाचित होने पर भाजपा प्रत्याशी ऊषा सिंह ने पार्टी नेताओं व अन्य कार्यकर्ताओं सहित जिला पंचायत सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया है। 

तथा विजय का प्रमाण पत्र मिलने के बाद वे पं दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरांत सीधे भाजपा के जिला कार्यालय पहुंची जहाँ पार्टी के जिला अध्यक्ष की अगुवाई में पार्टी के जिला पदाधिकारी, जन प्रतिनिधियों सहित दिग्गज नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश मंत्री शंकर गिरी जिला प्रभारी सुलतानपुर ने जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में ऊषा सिंह के विजयी होने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि वे भाजपा की नीतियों को जमीनी स्तर पर पहुँचने में पहले से और तेजी से कार्य करेगी। पार्टी के जिला अध्यक्ष डा० आर ए वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिला पंचायत की जीत को ब्लाक प्रमुख और विधान सभा चुनाव तक बरकरार रखना होगा। 

नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह ने सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिले का विकास और भाजपा की मजबूती हमारी प्राथमिकताओं में हैं।

भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी एवं सह प्रवक्ता अशोक सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इसके पूर्व जिला प्रभारी और जिला अध्यक्ष सहित भाजपा पदाधिकारियों ने भाजपा के जिला मंत्री अरविंद श्रीवास्तव के असमयिक निधन पर हाथिया नाला शमशानघाट पर पहुंच कर उनके अतिंम संस्कार में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों से मिलकर हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संत बक्स सिंह चुन्नू, क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी, विधायक सूर्यभान सिंह, सीता राम वर्मा, देवमणि द्विवेदी, राजेश गौतम, सांसद प्रतिनिधि रंजीत सिंह ,महिला आयोग की सदस्य सुमन सिंह, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष डाॅ सीताशरण त्रिपाठी, जगजीत सिंह छंग्गू,करूणा शंकर द्विवेदी, जिला महामंत्री विजय प्रताप त्रिपाठी, घनश्याम चौहान, धर्मेन्द्र कुमार, संदीप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह त्रिलोकचंदी, आलोक आर्य, सुनील वर्मा, प्रीति प्रकाश, आनंद द्विवेदी,भावना सिंह, उपमा शर्मा, कृपा शंकर मिश्र, संजय सिंह सोमवंशी, आशीष सिंह रानू, राजेश सिंह, पूजा कसौधन,रेखा द्विवेदी,नरेन्द्र कुमार सिंह, विवेक सिंह ,किसान मोर्चा अध्यक्ष काली सहाय पाठक, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रामेन्द्र प्रताप सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजादार हुसैन, गांधी सिंह, अरूण सिंह सभासद, दिनेश चौरसिया, एलके दूबे,महिमा शंकर द्विवेदी , अखिलेश जायसवाल, रमेश शर्मा ,रेनू सिंह ,अतुल पांडे, नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल, बाबी सिंह, इन्द्रदेव मिश्रा ,अजय सिंह लौहर, अरूण द्विवेदी, आशुतोष सिंह,मनीष जायसवाल,मंगरू प्रजापति, संतोष दूबे ,आईटीसेल जिला संयोजक कृष्ण कुमार सिंह, प्रिंस सिंह मण्डल अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी, ब्रह्मदेव सिंह, मनोज श्रीवास्तव, प्रदीप रावत,मुकेश अग्रहरि, अखिलेश प्रताप सिंह, देवनारायण तिवारी, संदीप तिवारी, संदीप पाण्डेय, अनिल तिवारी, रामकेश यादव, सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष सहित भाजपा नेताओं ने पुष्प गुच्छ देकर नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

वही पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पांडे,भमि विकास बैंक के डायरेक्टर गिरीश नारायण सिंह एवं पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रामचन्द्र मिश्रा ने भी ऊषा सिंह की जीत पर खुशी प्रकट करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।तथा भाजपा जिला मंत्री अरविंद श्रीवास्तव के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की है।