राष्ट्रीय सचिव के जन्मदिवस पर युवा कांग्रेस ने किया पौधारोपण एवं फल वितरण

KTG samchar. राजकुमार शर्मा दौसा राजस्थान

राष्ट्रीय सचिव के जन्मदिवस पर युवा कांग्रेस ने किया पौधारोपण एवं फल वितरण

राष्ट्रीय सचिव के जन्मदिवस पर युवा कांग्रेस ने किया पौधारोपण एवं फल वितरण।                                                                                       KTG. समाचार रिपोर्टर राजकुमार शर्मा दौसा राजस्थान

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर के जन्मदिवस पर युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने प्रदेश सचिव हरिमोहन आजाद के नेतृत्व में मरीजों को फल वितरित किए एवं पंडित नवल किशोर राजकीय महाविद्यालय के प्रांगण में पौधारोपण किया। आजाद ने बताया की धीरज गुर्जर गरीबों एवं पिछड़ों की मजबूत आवाज हैं। उन्होंने लगातार अन्याय के विरुद्ध संघर्ष किया है। कांग्रेस पार्टी एवं गरीबों के हित में उनका योगदान उल्लेखनीय है। उनके जन्मदिवस पर युवा कांग्रेस की ओर से दौसा जिला अस्पताल में फल वितरण कार्यक्रम एवं पंडित नवल किशोर राजकीय महाविद्यालय दौसा के प्रांगण में पौधारोपण का कार्य किया है। इस अवसर पर दौसा विधानसभा अध्यक्ष करतार सिंह माल, एनएसयूआई प्रदेश संयोजक दिनेश सैनी, विनोद कसाना, खेमचंद बामनवास, विक्की प्रजापत, ओमी प्रजापत नलकेश प्रजापत, दिनेश प्रजापत, उमेश मीणा, बनेसिंह प्रजापत, व सुखनंदन शर्मा मौजूद रहे।