प्रजातंत्र की हत्यारी सरकार है केंद्र में बैठी मोदी सरकार: भगोरा

प्रजातंत्र की हत्यारी सरकार है केंद्र में बैठी मोदी सरकार: भगोरा

प्रजातंत्र की हत्यारी सरकार है केंद्र में बैठी मोदी सरकार: भगोरा

प्रजातंत्र की हत्यारी सरकार है केंद्र में बैठी मोदी सरकार:भगोरा
:बढ़ते पेट्रोल डीजल के दामों को लेकर जिला कांग्रेस ने सड़क पर उतर कर केंद्र सरकार के खिलाफ  किया प्रदर्शन
KTG समाचार रिपोर्टर नरेश कुमार भोई डूंगरपुर, राजस्थान
डूंगरपुर। देश मे बढ़ते पेट्रोल डीजल के दामों को लेकर शुक्रवार को जिला कांग्रेस की ओर से तहसील चौराहे पर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध किया प्रदर्शन।इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं  ने सर्किट हाउस से पैदल मार्च करते हुए विनायक पेट्रोल पंप व सरैया पेट्रोल पंप पहुंचकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।  पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने कहा कि केंद्र में बैठी है मोदी सरकार सिर्फ उद्योगपतियों की सरकार है। इस सरकार को आम जनता से कोई सरोकार नहीं है। केंद्र में बैठी भाजपा सरकार प्रजातन्त्र की हत्यारी सरकार है। इन्हें आम जनता के विकास से कोई लेना देना नही है ये तो सिर्फ उद्योगपति का विकास करती है। आज देश में रेलवे एयर इंडिया व अन्य सरकारी कंपनियों को इस मोदी सरकार ने उद्योगपतियों के हाथों बेच  दिया है। भगोरा ने बताया कि केंद्र में बैठी ये मोदी सरकार सत्ता में आने पहले वादे की किए थे हमारी भाजपा सरकार आते ही  पेट्रोल डीजल के दामों को आधे कर दिए जाएंगे।  लेकिन आज पेट्रोल 106 रुपए व डीजल 97 तक पहुच गया है और अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम सातवें आसमान तक पहुंच गई है। कोरोना महामारी में देश मे  लाशों के ढेर लग गए। समय पर वेक्सीनेशन की व्यवस्था भी नही कर सके।गंगा में सफाई के नाम पर आए थे। लेकिन आज उसी गंगा में हजारो लाशें तेर रही है यही भाजपा का विकास है। इस मौके पर भरत नागदा, रोशन दोसी,नानूराम माली, नारायण पण्ड्या,प्रियकांत पण्ड्या सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं मौजूद थे।