जनता दर्शन के दौरान जन सामान्य की समस्याओं को सुन कर निस्तारण करते हुए जिलाधिकारी ।
जनता की समस्याओं से संबंधित व निवारण हेतु जिलाधिकारी द्वारा किया गया समस्याओं पर अमल।

KTG समाचार नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश।
सुलतानपुर -17 दिसम्बर शासन की मंशानुसार जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन में आये जन सामान्य की कोविड -19 की टेस्टिंग कराने के पश्चात सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्रेषण करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) बी0प्रसाद सहित जनता दर्शन में आये आम जन उपस्थित रहे।